सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों ने दिलाई सजा, दो दोषियों को आर्म्स एक्ट के तहत अतिरिक्त सश्रम कारावास
सीजी भास्कर, 19 नवंबर। दुर्ग शहर के बहुचर्चित श्रीराम यादव उर्फ मंत्री यादव हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला (Durg Minister Yadav Murder Case ) सुनाया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, दुर्ग की अदालत ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस द्वारा जुटाए गए ठोस तकनीकी, फॉरेंसिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह सजा मुकर्रर की गई है।
यह भी पढ़ें : Pawan Singh Meets Bageshwar Baba :पवन सिंह ने बागेश्वर बाबा से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
रास्ता रोककर कड़े और धारदार हथियार से किया था हमला Durg Minister Yadav Murder Case
अभियोजन के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात 21 मई 2024 की रात करीब 8:15 बजे गंजपारा नाका चौक के पास दुर्ग में हुई थी। चारों आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत श्रीराम यादव उर्फ मंत्री यादव का रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
हमलावरों ने धारदार हथियार और हाथ में पहनने वाले कड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दुर्ग में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
यह भी पढ़ें : Durg Chitta Smuggling Case : दुर्ग-भिलाई और रायपुर में चिट्टा बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त
इन चारों दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा
प्रकरण की सुनवाई पूरी करते हुए न्यायाधीश ने अक्षत दुबे उर्फ मान्या (23 वर्ष) निवासी कादम्बरी नगर, शिव मंदिर के पास थाना मोहन नगर दुर्ग, शुभम शर्मा (25 वर्ष) निवासी आदित्य नगर बिजली ऑफिस के पास, दुर्ग, वंश राजपूत (19 वर्ष) निवासी गया नगर, मां चंडिका अस्पताल के पास दुर्ग, अमिताभ उर्फ चंदू (19 वर्ष) निवासी हरी नगर मुस्कान पैलेस के पास, मोहन नगर दुर्ग को दोषी माना है।
आर्म्स एक्ट में भी सुनाई गई अतिरिक्त सजा
न्यायालय ने चारों दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 सहपठित धारा 34 (हत्या) और धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही रास्ता रोकने (धारा 341/34) के अपराध में एक माह के साधारण कारावास और अर्थदंड से दंडित (Durg Minister Yadav Murder Case ) किया है।
वहीं, मुख्य हमलावरों में शामिल अक्षत दुबे उर्फ मान्या और शुभम शर्मा को आयुध अधिनियम की धारा 25(1-ख) एवं 27 के तहत क्रमशः दो वर्ष और तीन वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भी भुगतनी होगी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Alert : चक्रवात अकवान का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को बारिश का अलर्ट
वैज्ञानिक साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी से मिली सजा
प्रकरण की विवेचना तत्कालीन निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव और थाना दुर्ग की टीम ने की। पुलिस ने घटनास्थल से प्रयुक्त धारदार हथियार, वाहन और आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट को मजबूत कड़ी के रूप में अदालत में पेश (Durg Minister Yadav Murder Case) किया गया। शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक पंकज बेलचंदन ने पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खबरें और भी हैं : Raigarh Expired Flour Raid : रायगढ़ में 3 ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील, एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां


