CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में ‘छेड़खानी’ का खौफनाक अंजाम: पिटाई के बाद जंगल में मिली युवक की लाश, डबरी में डूबा था शव

बिलासपुर में ‘छेड़खानी’ का खौफनाक अंजाम: पिटाई के बाद जंगल में मिली युवक की लाश, डबरी में डूबा था शव

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

सीजी भास्कर 13 जुलाई जिले के सिरगिट्टी नयापारा फदहाखार स्थित जंगल में युवक की संदिग्ध लाश मिली है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक किसी युवती से आए दिन छेड़खानी करता था। इसकी जानकारी होने पर युवती के स्वजन ने शुक्रवार की शाम उसकी पिटाई की।मारपीट के बीच युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। दूसरे दिन उसकी लाश जंगल में मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सरकंडा सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि नयापारा गणेश नगर में रहने वाला कैलाश ध्रुव(27) शुक्रवार की शाम घर से गायब था। स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस की टीम युवक की तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार की शाम पता चला कि फदहाखार जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। तब पुलिस और कैलाश के स्वजन वहां पहुंचे। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे।यह है घटनापुलिस ने मोहल्ले में पूछताछ की। तब पता चला कि शुक्रवार की शाम कैलाश का मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस दौरान लोगों ने कैलाश की जमकर पिटाई की। मारपीट से बचकर कैलाश किसी तरह वहां से भाग निकला।इधर स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की एक टीम तस्दीक करने में लगी है।जंगल में डबरी के पानी में आधा डूबा था शवसिरगिट्टी टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि युवक का शव जंगल के डबरी में आधा डूबा था। स्वजन की मौजूदगी शव का पंचनामा कराया गया। शव पर चोट के निशान थे। पुलिस को आशंका है कि मारपीट के बाद भागते समय युवक डबरी में गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हुई होगी।साथ ही उन्होंने बताया कि रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा। इससे युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। इधर संदेहियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। इससे मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Atal Vishwas Patra : अटल विश्वास पत्र को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज, स्वच्छता रैंकिंग में सुधार को लेकर सख्त निर्देश
CM Tribute Madhukar Kher: कलम के सिपाही मधुकर खेर को नमन, रायपुर में मुख्यमंत्री की भावुक श्रद्धांजलि
Mungeli School Bus Safety Inspection :10 वाहनों में मिलीं खामियां, एसएसपी ने देर रात परखी डायल-112 की तत्परता
River conservation Chhattisgarh : शासन करेगा 10 नदियों का संरक्षण और संवर्धन, उद्गम स्थल राजस्व रिकॉर्ड में होंगे दर्ज
Saria Price Hike: घर बनाने का बजट बिगड़ा, रायपुर से गोवा तक महंगा हुआ सरिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?