CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरगुजा में महिला टीचर से 25 लाख की ठगी, फर्जी जमीन सौदे में पैसे लिए, रजिस्ट्री नहीं की..

सरगुजा में महिला टीचर से 25 लाख की ठगी, फर्जी जमीन सौदे में पैसे लिए, रजिस्ट्री नहीं की..

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मई |

सरगुजा में शिक्षिका को दूसरे की जमीन दिखाकर युवक ने 25 लाख रुपए में सौदा किया और पैसे ले लिए। रजिस्ट्री करने के लिए टाल-मटोल करने पर शिक्षिका ने जांच की तो जमीन दूसरे की निकली। युवक ने दूसरे जमीन की रजिस्ट्री करने का भी झांसा दिया, लेकिन वह जमीन भी दूसरे की निकली।

शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

35 डिसमिल तो अपना बताकर दिखाया

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर पुलिस लाइन निवासी मोनिका तिर्की अंबिकापुर के अमेराडुगु प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका है। मोनिका तिर्की के पूर्व में पदस्थापना लखनपुर में थी। इस दौरान उसकी जान पहचान सिंगीटाना, लखनपुर निवासी संदीप लकड़ा के साथ हुई थी।

साल 2022 में संदीप लकड़ा ने मोनिका तिर्की को माखन बिहार के पास 35 डिसमिल का खाली प्लॉट को अपना बताकर दिखाया और बेचने का सौदा 25 लाख रुपए में किया।

पैसे देने के बाद भी नहीं की रजिस्ट्री

मोनिका तिर्की ने सौदा होने के बाद साल 2022 से 25 अप्रैल 2024 तक संदीप लकड़ा के खाते में 25 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे देने के बाद भी जब संदीप लकड़ा ने रजिस्ट्री नहीं की तो मोनिका तिर्की को शक हुआ। मोनिका तिर्की ने जमीन के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि उक्त जमीन संदीप लकड़ा की नहीं, बल्कि दूसरे के नाम पर रजिस्टर्ड है।

शिक्षिका ने जब कानूनी कार्रवाई के लिए कहा तो संदीप लकड़ा ने उसे दूसरी जमीन दिखाकर उसे रजिस्ट्री करने का झांसा दिया, लेकिन उक्त जमीन भी पड़ताल में दूसरे के नाम पर दर्ज मिली।

पुलिस ने दर्ज की FIR

शिक्षिका मोनिका तिर्की ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने संदीप लकड़ा निवासी सिंगीटाना, लखनपुर के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tansen Music Festival Gwalior: सुरों की साधना में डूबा ग्वालियर, तानसेन समारोह का भव्य आगाज़
Petrol-Diesel Price : पेट्रोल और डीजल कब होंगे सस्ते, केंद्रीय मंत्री ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा अपडेट
Manipur Visit 2025 : पीएम मोदी के दौरे पर कुकी और मैतेई समुदाय की अलग-अलग मांगें, NRC और अलग राज्य का मुद्दा गर्माया
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर में चोरी, राइफल छोड़ चोरों ने साफ कर दिया लाखों का ये सामान
KVK Salary Dispute Protest: रायपुर में वेतन असंतुलन पर KVK कर्मियों का आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Fake Transfer Order : छत्तीसगढ़ में फर्जी ट्रांसफर आदेश से 19 शिक्षकों के तबादले, 15 जिलों के डीईओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
Chhattisgarh Fake Transfer Order : छत्तीसगढ़ में फर्जी ट्रांसफर आदेश से 19 शिक्षकों के तबादले, 15 जिलों के डीईओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला…

Project Aangan Lakshmi : प्रोजेक्ट आंगन लक्ष्मी से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल
Project Aangan Lakshmi : प्रोजेक्ट आंगन लक्ष्मी से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ग्रामीण महिलाओं को…

Kangana Opposition Strong Statement
Kangana Opposition Strong Statement : कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को पहले से ज्यादा मजबूत नेतृत्व की जरूरत

Kangana Opposition Strong Statement : अत्यधिक भीड़ वाली…

Korba Car Stunt Viral Reel
Korba Car Stunt Viral Reel : चलती कार पर तीन युवतियों की स्टंटबाजी, बोनट पर लेटी और दरवाजों से लटककर बनाई रील

Korba Car Stunt Viral Reel : पुलिस ने…

Navratri Accidents 37 Deaths
Navratri Accidents 37 Deaths : नवरात्रि के दौरान 24 घंटे में चार बड़े हादसे, कोलकाता से हैदराबाद तक 37 लोगों की मौत

Navratri Accidents 37 Deaths: चारों हादसों ने त्योहारों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?