CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के बाद छत्तीसगढ़ के कई दिग्गजों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? पिटारे में कौन कौन रहे सहयोगी…पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर इन अधिकारियों के भी हैं नाम

सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के बाद छत्तीसगढ़ के कई दिग्गजों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? पिटारे में कौन कौन रहे सहयोगी…पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर इन अधिकारियों के भी हैं नाम

By Newsdesk Admin
12/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तारी हो चुकी है। उसके भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। महादेव सट्टा ऐप केस में छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज नेताओं एवं अधिकारियों के नाम शामिल हैं। प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के भारत आने से कई नेताओं और अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
आपको बता दें महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, एक सप्ताह के अंदर सौरभ को भारत लाया जा सकता है। सौरभ चंद्राकर भिलाई जिला दुर्ग का रहने वाला है। सौरभ की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत तेज हो सकती है। माना जा रहा है कि सौरभ के भारत आने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है और इस नेटवर्क में प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े अधिकारियों एवं राजनीति को का नाम सामने आ सकता है।

महादेव सट्टा ऐप में मनी लॉड्रिंग मामले की जांच ईडी, सीबीआई कर रही है। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लंबे समय से जारी रही है। ईडी ने इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक चंद्रभूषण वर्मा, एसोसिएट कमिश्नर अभिषेक चंद्राकर, पर्यवेक्षक अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी को गिरफ्तार किया था। महादेव बुक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा से भी पूछताछ की गई थी। इस मामले में अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान महादेव सट्टा ऐप में भूपेश बघेल का भी नाम सामने आया था। ईओडब्ल्यू ने महादेव बेटिंग एप के मालिकों से 508 करोड़ रुपए की प्रोटेक्शन मनी लेने के मामले में केस दर्ज किया है। भूपेश बघेल सहित 18 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ब्यूरोक्रेट्स व पुलिस अधिकारियों के साथ अज्ञात लोगों का भी जिक्र है। महादेव बेटिंग एप के मालिक सौरव चंद्राकर, रवि उप्पल शुभम सोनी और अनिल से प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है। ईओडब्ल्यू की रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी ने सौरभ चंद्राकर और उप्पल के करीबी असीम दास को गिरफ्तार किया था। उसके गिरफ्तारी रायपुर के एक होटल से हुई थी। गिरफ्तारी के समय असीम दास के पास से करीब पौने तीन करोड रुपये बरामद होने का दावा किया गया था। ईडी की पूछताछ में असीम ने अपने बयान में कहा था कि यह पैसे भूपेश बघेल को देने आया था। इसी दौरान असीम ने 508 करोड़ रुपये भूपेश बघेल तक पहुंचाने का दावा भी किया था। इसी आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई थी।

दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन बेटिंग एप महादेव के संचालन से प्रमोटर्स ने वर्ष 2020 में ऑनलाइन सट्टा खिलाकर लगभग साढे चार सौ करोड़ रुपये महीने की अवैध राशि अर्जित की थी। इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने फर्जी दस्तावेजों की आधार पर सैकड़ों बैंक अकाउंट खोल रखे थे। इन बैंकों के जरिए राशि को संयुक्त अरब अमीरात तक पहुंचाया गया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

खारुन ब्रिज पर दौड़ी फिर से रफ्तार, मरम्मत के बाद खुला रास्ता
Nava Raipur Medicity : मेडिसिटी की नींव मजबूत, चार माह में पूरी हुई जमीन प्रक्रिया; नवा रायपुर में बनेगा 680 करोड़ का बॉम्बे हॉस्पिटल
इलाज बाद डॉक्टर ने मांगी फीस तो मरीज उल्टे शराब पीने के लिए मांगने लगा रूपये, मामला भिलाई के हास्पिटल का
Somanna Maoist Surrender : डेडलाइन से ठीक पहले बड़ा झटका! टॉप माओवादी नेता सोमन्ना ने किया सरेंडर, नेटवर्क हिला
भिलाई में अपनी जमीन पर लगा बादाम का पेड़ काटने से विवाद, पड़ोसन ने बेटे के साथ कंपनी संचालक को पीटा, काउंटर जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?