CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में अपनी जमीन पर लगा बादाम का पेड़ काटने से विवाद, पड़ोसन ने बेटे के साथ कंपनी संचालक को पीटा, काउंटर जुर्म दर्ज

भिलाई में अपनी जमीन पर लगा बादाम का पेड़ काटने से विवाद, पड़ोसन ने बेटे के साथ कंपनी संचालक को पीटा, काउंटर जुर्म दर्ज

By Newsdesk Admin
25/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 25 सितंबर। भिलाई के कैम्प-2 में पेड़ काटने को लेकर उपजे विवाद में बीएसपी टाउनशिप निवासी बैग कंपनी संचालक के साथ मां बेटे ने मिलकर मारपीट की है। छावनी पुलिस ने इस मामले में राजेश साव और उसकी मां के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत तथा राजेश की रिपोर्ट पर संतोष के का धारा 296 व 351(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संतोष साहू (40 वर्ष) निवासी सेक्टर-4 भिलाई की अभि बैग हाउस के नाम से बैकुंठधाम कैम्प-2 राष्ट्रीय विद्यालय के पीछे कंपनी है जिसके बगल में पड़ोसी राजेश साव का घर है। संतोष का आरोप है कि राजेश ने उसकी कुछ जमीन पर कब्जा किया था जिसे उसने नगर निगम में शिकायत कर खाली करवाया। खाली करवाई गई जमीन पर बादाम का पेड़ है जिससे आने जाने में परेशानी हो रही थी। संतोष ने पड़ोसी बच्चू साव से पूछकर उक्त पेड़ को कटवा दिया। वह कंपनी में था तभी सुबह 10 बजे पेड़ क्यों कटवाये कहकर बच्चू साव का लड़का राजेश और पत्नी दोनों कंपनी में आकर गाली देने लगे। संतोष द्वारा मना करने पर दोनों एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की। संतोष के गले, पसली में चोट आई तभी राजेश ने पास रखी लोहे की कुल्हाडी के बेंत से संतोष को  हाथ पर मारा। घायल संतोष की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ राजेश साव (24 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह संतोषी पारा साहू लकड़ी टाल के पास कैम्प-2 में रह कर डीजे साउंड चलाने का काम करता है। उसने राष्ट्रीय विद्यालय के पीछे बैकुंठधाम कैम्प-2 के मकान को किराये पर दिया है। मोहल्ले के अनवर ने बताया कि किराये वाले घर पर लगा बादाम का पेड़ किसी ने काट दिया है। वह अपनी मां गीता देवी के साथ किराये के मकान में गया और पता किया तो संतोष साहू के पेड़ काटने की जानकारी मिली। संतोष बोला उसे बाउंड्रीवाल बनाना है इसलिए पेड़ काटा। इसी बात पर संतोष साहू ने राजेश और उसकी मां को गालियां दी, मना करने पर राजेश से धक्का मुक्की कर उसे झापड़ मारा है। राजेश की रिपोर्ट पर संतोष के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।‌

Railway Recruitment 2024 ✅ वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 3 हजार 317 पदों के लिए एक क्लिक में बिना परीक्षा भर्ती, ऐसे करें Apply
Akshay Kumar Convoy Accident: जुहू रोड पर काफिले की कार ऑटो से टकराई, दो लोग घायल
थाने से फरार हुआ छेड़खानी का आरोपी, हथकड़ी छुड़ाकर पुलिसकर्मियों को दिया चकमा
सुहागरात पर दूल्हे को पिला दी नशीली चाय, फिर दुल्हन ने दोस्तों को बुला लिया अंदर, अगले दिन जो हुआ…
विधायक रिकेश सेन की दो अहम याचिका विधानसभा में स्वीकृत, आज द्वितीय दिवस प्रस्तुतिकरण की मिली अनुमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?