CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दोस्त की पत्नी संग मनाली ट्रिप पर गया कारोबारी, लौटते ही पति ने बरसाईं गोलियां

दोस्त की पत्नी संग मनाली ट्रिप पर गया कारोबारी, लौटते ही पति ने बरसाईं गोलियां

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक सनसनीखेज वारदात ने शहर को दहला दिया। दोस्त की पत्नी को मनाली ट्रिप पर ले जाना एक शराब कारोबारी को इतना महंगा पड़ा कि वापसी पर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Contents
  • मनाली से लौटते ही हुआ हमला
  • गले, सीने और पेट में लगी गोलियां
  • रिश्तों की खटास बनी गोलीकांड की वजह
  • आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी

मनाली से लौटते ही हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के 1 बजे के करीब ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-70 स्थित KJL सोसाइटी के बाहर यह वारदात हुई। शराब कारोबारी सुरेश कुमार (45) अपनी पत्नी दुरेश, बॉडीगार्ड सोनू कुमार और दोस्त की पत्नी मेघा के साथ चार दिन की मनाली ट्रिप से लौटे थे। इसी दौरान सोसाइटी गेट पर घात लगाए बैठे आरोपी विनोद कौशिक (30) ने सुरेश पर तीन गोलियां दाग दीं।

गले, सीने और पेट में लगी गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही सुरेश कार से उतरे, विनोद और उसका एक साथी वहां मौजूद थे। मौका मिलते ही विनोद ने नजदीक से गोलियां चला दीं। गोलियां सुरेश के गले, सीने और पेट में लगीं, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। सुरेश को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रिश्तों की खटास बनी गोलीकांड की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि विनोद और मेघा की एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। मेघा सुरेश के सैलून में मैनेजर थी और अक्सर उसके साथ बाहर जाया करती थी। इसे लेकर पति-पत्नी में झगड़े होते रहते थे। लेकिन जब मेघा, सुरेश और उसके परिवार के साथ मनाली घूमने चली गई, तो विनोद का गुस्सा फूट पड़ा और उसने यह हमला कर दिया।

आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी

वारदात के बाद आरोपी विनोद अपने साथी संग कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास (IPC 307) का केस दर्ज किया है और उसकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामला निजी रंजिश और पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह हमला पहले से साजिश के तहत रचा गया था या अचानक गुस्से में लिया गया कदम था।

इस हफ्ते रुक जाएगी गाजा जंग… ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग के बाद क्या है स्थिति?
Betting Action Durg Police : 7 महीने में जुआ-सट्टे पर दुर्ग पुलिस का बड़ा शिकंजा, 477 गिरफ्तार, 40 लाख कैश जब्त
सरगुजा: कट्टे-तलवारों से लैस 3 नकाबपोशों ने घर में की लूट, जेवरात और नकदी ले उड़े..
पत्नी से लड़ाई बाद CM को कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, कोतवाली में हो रही पूछताछ
Sanju Samon Fine IPL 2025: गुजरात से हारकर कप्तान संजू सैमसन को लगी लाखों की चपत, राजस्थान के ख‍िलाड़‍ियों को भी नुकसान, जानें वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?