CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » History-sheeter accused of stabbing arrested :आरोपी ने देर रात ‘चोरी करने आया है क्या’ कहकर चाकू से किया था हमला

History-sheeter accused of stabbing arrested :आरोपी ने देर रात ‘चोरी करने आया है क्या’ कहकर चाकू से किया था हमला

By Newsdesk Admin
20/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। (History-sheeter accused of stabbing arrested)

Contents
  • वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
  • पहले से हिस्ट्रीशीटर है आरोपी : History-sheeter accused of stabbing arrested

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के साहू मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास का है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक बलराज शर्मा अपने दोस्त के घर गया था। देर रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर खड़ा होकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान आरोपी आर्यन ठाकुर वहां पहुंचा और युवक से विवाद शुरू कर दिया।

“चोरी करने आया है क्या”, कहकर शुरू किया विवाद : History-sheeter accused of stabbing arrested

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवक से पूछा कि यहां क्यों खड़ा है, चोरी करने आया है क्या। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू निकाल लिया।

आरोप है कि आर्यन ठाकुर ने युवक के पेट पर हमला करने की कोशिश की। बचाव के दौरान बलराज शर्मा के हाथ और कलाई में चोट आई।

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद से आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे का धारदार चाकू भी बरामद किया गया।

पहले से हिस्ट्रीशीटर है आरोपी : History-sheeter accused of stabbing arrested

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र ठाकुर (20) निवासी यादव मोहल्ला, टिकरापारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच भीतरघात बताने गुप्त चिट्ठी पत्री का दौर, कई नेता दिल्ली रवाना, लॉबिंग जोरों पर, आदिवासी अध्यक्ष की उठी मांग
SNCU Newborn Care : 780 ग्राम के मासूम को नई जिंदगी! एसएनसीयू बना नवजातों का लाइफलाइन सेंटर
Yogi Birthday Celebration in Bulandshahar : CM योगी के जन्मदिवस पर जिला पंचायत ने किया वृक्षारोपण, 2027 में बड़ी जीत का लिया संकल्प, Video
Raipur Gangrape Case : फार्महाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बर्थडे पार्टी के बहाने दी वारदात को अंजाम
पड़ोसी के doggy को आवारा कुत्ते ने काट दिया, बौखलाए पड़ोसी ने BSP इंजीनियर से की मारपीट, थाना रिपोर्ट कराने पहुंचे तो लड़की को भी मारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rescue Operation
Rescue Operation : उफनते नाले में पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान, समय रहते पहुंचे राहत दल ने टाला बड़ा हादसा

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 07…

Drug Awareness
Drug Awareness : नशे के खिलाफ जिले में चला बड़ा अभियान, सैकड़ों लोगों तक पहुंचा जागरूकता का संदेश

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 07…

MY Bharat
MY Bharat : युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर, कलेक्टर ने दिए बड़ा अभियान चलाने के निर्देश

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 07…

Gariaband Police
Gariaband Police : सरदार पटेल की जयंती पर हुई अनोखी पहल, पुलिस ने ऐसा काम किया जिसकी हर ओर हो रही चर्चा

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 07…

DGP Investigation
DGP Investigation : आकाश कश्यप की मौत ने बढ़ाई हलचल, अब सबसे बड़े पुलिस अधिकारी तक पहुंची न्याय की मांग

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 07…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?