CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रेमी दूसरी लड़की से करता था बात, राज खुला तो Girlfriend ने कर लिया Suicide, प्रेमी ने खेत में दफना कर ऊपर से लगाया धान का रोपा, जीजा के घर से गायब थी लड़की, 5 महीने बाद खुला राज, खोदने पर निकला कंकाल, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमी दूसरी लड़की से करता था बात, राज खुला तो Girlfriend ने कर लिया Suicide, प्रेमी ने खेत में दफना कर ऊपर से लगाया धान का रोपा, जीजा के घर से गायब थी लड़की, 5 महीने बाद खुला राज, खोदने पर निकला कंकाल, आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
11/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 11 दिसंबर। नाबालिग द्वारा प्रेमी के आउट हाउस में खुदकुशी करने के बाद लाश को प्रेमी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने ही खेत में दफना दिया। इसका खुलासा प्रेमी हेमंत प्रधान ने पुलिस के समक्ष किया है। मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का है। जहां 5 माह पहले अपने जीजा के घर से गायब हुई नाबालिग बच्ची का शव कुनकुरी थाना इलाके के महुआटोली गांव के खेत में मिला था।

एसपी शशिमोहन सिंह ने घटना का कारण त्रिकोणीय प्रेम से उपजे विवाद को बताया है, जिसमें नाबालिग द्वारा प्रेमी के आउट हाउस में खुदकुशी करने के बाद लाश को प्रेमी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने ही खेत में दफना दिया। इसका खुलासा प्रेमी हेमंत प्रधान ने पुलिस के समक्ष किया है।

यह घटना 6 अगस्त 2024 की है, जब दुलदुला थाना क्षेत्र के 5 अगस्त को एक गांव में नाबालिग बच्ची अपने जीजा के घर आई हुई थी। जो दूसरे दिन रात को अचानक गायब हो गई। बाद में फोन करने पर बालिका ने अपनी सहेली के यहां होना बताया, जिसके बाद घरवालों की चिंता खत्म हो गई लेकिन इधर जैसा कि पुलिस ने बताया लाश को ठिकाने लगाने वाला मुख्य आरोपी हेमंत प्रधान का 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से प्रेम सम्बन्ध था। जिसे वह लेकर अपने खेत के पास आउट हाउस में रखा था। इसी दौरान प्रेमी के मोबाइल से किसी और लड़की से बातचीत होना देखकर मृतका ने विवाद किया और दूसरी प्रेमिका को भी बुला लिया। इसको लेकर मृतका काफी नाराज हुई और आउट हाउस में फांसी लगा ली। जब प्रेमी कमरे में आया तो शव लटकते देखकर अपने बड़े भाई नितेश प्रधान और चाचा को बताया। फिर तीनों ने मिलकर सौ मीटर दूर अपने खेत में दफना दिया और उसके ऊपर धान की रोपाई कर दी। घटना के दूसरे दिन आरोपी हैदराबाद चला गया। इधर जब एक माह बीतने के बाद बालिका घर नहीं लौटी तो परिजनों ने सितंबर माह में दुलदुला थाने में बच्ची के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराया।

एसपी शशिमोहन सिंह ने घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम गठित कर मामले की छानबीन करने के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि अपहृत बालिका का प्रेम प्रसंग कुनकुरी थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव के युवक हेमंत प्रधान से चल रहा था। जिसकी पता-तलाश में उसका पता हैदराबाद में होना बताया गया। जिसे जशपुर पुलिस की टीम बड़ी मशक्कत के बाद हैदराबाद से लेकर आई। इस दौरान घटनास्थल पर शव उत्खनन के बाद कार्रवाई करती पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम आरोपी और सहआरोपियों की निशानदेही पर खेत में दफन शव का विधिवत उत्खनन कराया गया। शव की शिनाख्ती मृतिका की माँ ने की है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट व डॉक्टरों की टीम पहुंची। इस सनसनीखेज मामले की जाँच जारी है।

Ration Distribution : बारिश में भी नहीं रुकेगी अनाज की आपूर्ति, दूरदराज गांवों के लिए प्रशासन ने पहले ही कर ली बड़ी तैयारी
Marwahi Elephant Alert : जंगल से निकल बस्ती में पहुंचे गजराज, मरवाही में दहशत, कॉलोनी के पास डाला डेरा
सर्जरी के लिए चाहिए थे पैसे, तो बना फर्जी SDM! नौकरी का झांसा देकर छात्र से कर ली ठगी
38th National Games news : राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ ने योगासन में जीता गोल्ड, पदक तालिका में कौन सा स्टेट टॉप पर, किसको मिले कितने पदक…पूरी जानकारी
Chhattisgarh IAS Posting : छत्तीसगढ़ में नए सहायक कलेक्टरों की तैनाती: रायगढ़, कोरबा और बस्तर को मिले युवा IAS अधिकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?