सीजी भास्कर, 18 सितम्बर। रायगढ़ के पुसौर नगर पंचायत में 8 BJP पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताई है। ( BJP Councillors Resignation)
यह भी पढ़ें : Local Body By-Election Chhattisgarh: पंचायत–नगरीय निकायों की 1043 सीटों पर उपचुनाव, नई मतदाता सूची से तय होगा जनादेश
विकास कार्यों को लेकर असंतोष : BJP Councillors Resignation
पार्षदों ने रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान को अपना त्याग पत्र सौंपा। इस्तीफा देने वालों में 8 पार्षदों के साथ नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव भी शामिल हैं। पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्डों में पानी, बिजली, सड़क, नाली समेत जरूरी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं और पार्षद निधि के काम भी लंबित हैं।
इस पूरे घटनाक्रम पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे सामान्य बात बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में अलग-अलग परिस्थितियों और कारणों के चलते लोग इस्तीफा देते रहते हैं।

‘आशीर्वाद का दीया’ खर्च पर भूपेश बघेल के सवालों का जवाब
वहीं, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के खर्च को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवालों पर मंत्री जायसवाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एक-एक दीए का जवाब दिया जाएगा और जनता इन सवालों का जवाब 2028 के विधानसभा चुनाव में देगी।
यह भी पढ़ें : Rajim Municipality : राजिम को मिली बड़ी सौगात, नगर पंचायत से बना नगर पालिका
सरगुजा में कांग्रेस की वापसी के दावे पर मंत्री का पलटवार : BJP Councillors Resignation
कांग्रेस के सरगुजा की 14 विधानसभा सीटों पर वापसी के दावे पर भी मंत्री ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपने देखे, सपने देखने में कुछ नहीं जाता। साथ ही उन्होंने सरगुजा में कांग्रेस की लगातार तीसरी बार शून्य सीटें रहने का दावा किया।
यह भी पढ़ें : Local Body By-Election Chhattisgarh: पंचायत–नगरीय निकायों की 1043 सीटों पर उपचुनाव, नई मतदाता सूची से तय होगा जनादेश
ख़बरें और भी हैं : CG में परिसीमन बाद सीटें बढ़ कर 135 विधानसभा, 17 लोकसभा…



