CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big News : केरल-वायनाड में भूस्खलन से 15 के मिले शव, 50 घायल अस्पताल में, PM मोदी ने जताया दुःख

Big News : केरल-वायनाड में भूस्खलन से 15 के मिले शव, 50 घायल अस्पताल में, PM मोदी ने जताया दुःख

By Newsdesk Admin
30/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 30 जुलाई‌। केरल के वायनाड में मेप्पाडी के पास मंगलवार को भूस्खलन के कारण कई लोग मारे गए है। अब तक 15 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भूस्खलन में बड़ी संख्या में लोगों के फँसे होने होने की आशंका है।

वन मंत्री एके सासीनद्रन ने बीबीसी को बताया है कि भूस्खलन में कितने लोग फँसे हैं, इसकी संख्या फ़िलहाल बता पाना मुश्किल है। एनडीआरएफ, कन्नूर डिफेंस सिक्योरिटी कोर और एयर फोर्स के हेलिकॉप्टर बचाव कार्य में जुटे हैं मगर बारिश के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

मुख्यमंत्री विजयन के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि भूस्खलन वाली जगह तक पहुंचने के लिए सेना से एक अस्थायी पुल बनाने में मदद करने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि केरल में बीते दिनों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है। इन जगहों में मुंडक्कई, अट्टामाला और कुंहोम जैसे इलाके भी शामिल हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने वायवाड में रेक्स्यू ऑपरेशन शुरू करने से संबंधित निर्देश दिए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने पिनराई विजयन से भी बात की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि जो लोग भूस्खलन में मारे गए हैं, उनके परिवारों को दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे. घायलों को 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों को स्वस्थ होने और रेक्स्यू ऑपरेशन के सफल होने की कामना की। वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वायनाड में हए भूस्खलन से व्यथित हूँ। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं दुख व्यक्त करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि जो लोग अब भी फँसे हैं, उन्हें जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

शादी नहीं होने पर भी साथ रह सकता है अलग-अलग धर्म मानने वाला एडल्ट कपल- हाई कोर्ट
होटल और गेस्ट हाउस में लड़कियां भेज देह व्यापार संचालक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
हाथ में कैमरा, सामने शेर… गिर नेशनल पार्क में दिखा लॉयन सफारी करते PM मोदी का अलग अंदाज
Amit Shah Bastar Visit : बस्तर दशहरा में शामिल होंगे अमित शाह, सांसद ने दिया न्योता, गृहमंत्री बोले– जरूर आऊंगा
Raigarh Placement Camp 2025 : 16 अक्टूबर को होगा प्लेसमेंट कैम्प, 10 से 35 हजार तक सैलरी वाली नौकरियों का मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत

शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के…

Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन
Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना…

Crop Insurance Deadline  : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका
Crop Insurance Deadline  : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका

खरीफ फसल की सुरक्षा को लेकर किसानों के…

Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल
Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच…

Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल
Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल

राजधानी रायपुर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?