सीजी भास्कर, 1 अगस्त : धमतरी जिले के नगरी स्थित शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात (Higher Education) मिली है। प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने करीब 50 लाख रुपये की लागत से बने अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कॉलेज की वार्षिक साहित्यिक एवं शैक्षणिक पुस्तिका ‘श्रेष्ठांश’ का भी विमोचन किया।

टंक राम वर्मा बोले, शिक्षा से तैयार होगा मजबूत भविष्य Higher Education
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि बेहतर अधोसंरचना, आधुनिक संसाधन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। नया अतिरिक्त कक्ष भवन अध्ययन, सेमिनार और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में मददगार साबित होगा।
विद्यार्थियों से अनुशासन और नवाचार अपनाने की अपील
मंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के छात्र ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और नवाचार की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर प्रयास से ही लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Raigarh Sex Racket : रायगढ़ में दो जगह चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण (Higher Education) किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है और यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है।
यह भी पढ़ें :Jewellery Mortgage Fraud Case : भिलाई में गिरवी के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार
जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा, पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव, श्रवण मरकाम, प्रकाश बैस सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा अधिकारी, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल (Higher Education) हुए।
खबरें और भी हैं : AC Mechanic Theft Case : एसी मैकेनिक ने घर से चुराए डेढ़ लाख के जेवर, चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार
रिपोर्टर : रिजवान मेमन



