CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jewellery Mortgage Fraud Case : भिलाई में गिरवी के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार

Jewellery Mortgage Fraud Case : भिलाई में गिरवी के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Jewellery Mortgage Fraud Case : भिलाई में गिरवी के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार
Jewellery Mortgage Fraud Case

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : भिलाई में गिरवी रखे सोने के जेवर (Jewellery Mortgage Fraud Case) वापस नहीं करने और रकम लौटाने के नाम पर लंबे समय तक टालमटोल करने वाले ज्वेलर्स संचालक को खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरवी जेवर धोखाधड़ी मामला में आरोपी पर लोगों का भरोसा जीतकर गिरवी रखे सोने के आभूषण हड़पने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Contents
  • 4.50 लाख रुपये में गिरवी रखे थे सोने के जेवर
  • रकम मिलने के बाद भी करता रहा टालमटोल
  • शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
  • अन्य मामलों की भी जांच कर रही पुलिस

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Alert : दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा बारिश का खतरा, भारी बारिश का अलर्ट जारी, गरियाबंद में निर्माणाधीन पुल ढहा

4.50 लाख रुपये में गिरवी रखे थे सोने के जेवर

खुर्सीपार पुलिस के अनुसार, वार्ड पार्षद भूपेन्द्र यादव ने 30 जुलाई को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि दिसंबर 2025 में आर्थिक जरूरत के चलते उन्होंने अपनी पत्नी के 44.300 ग्राम सोने के जेवरात आरोपी ज्वेलर्स संचालक अमित सोनी के पास 4.50 लाख रुपये में गिरवी रखे थे। कुछ समय बाद जब प्रार्थी गिरवी की रकम वापस लेकर अपने जेवर छुड़ाने पहुंचे तो आरोपी ने जेवर लौटाने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें : AC Mechanic Theft Case : एसी मैकेनिक ने घर से चुराए डेढ़ लाख के जेवर, चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार

रकम मिलने के बाद भी करता रहा टालमटोल

शिकायत के मुताबिक, आरोपी अमित सोनी ने राशि वापस मिलने के बावजूद सोने के आभूषण (Jewellery Mortgage Fraud Case) नहीं लौटाए। वह लगातार आज-कल का बहाना बनाकर मामले को टालता रहा। पीड़ित का आरोप है कि न तो जेवर वापस किए गए और न ही संबंधित राशि लौटाई गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : Chain Snatching Case : मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटी, मां-बेटे गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित सोनी को 30 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें : Kushal Tandon : कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, गौहर खान का रिएक्शन हुआ वायरल, बोलीं देखकर मजा आ गया

अन्य मामलों की भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक जरूरत वाले लोगों से सोने के आभूषण गिरवी रखवाता था। आरोप है कि गिरवी की अवधि पूरी होने और रकम वापस मिलने के बाद भी वह जेवर लौटाने में आनाकानी करता था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के खिलाफ इस तरह की अन्य शिकायतें या लेन-देन के मामले भी हैं या नहीं। मामले की जांच आगे जारी है।

यह भी पढ़ें : CM Helpline 1076 : शिकायत के बाद बनी अधूरी पुलिया, ग्रामीणों को मिला सुरक्षित आवागमन का रास्ता

 

भिलाई विधायक देवेंद्र की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
फर्जी पुलिस बनकर कर रहा था वसूली, कारोबारी से 5 लाख मांगते रंगेहाथ पकड़ा गया
Raipur Harsh Firing FIR  : हर्ष फायरिंग पर भारी पड़ी रील, भाजपा नेत्री के पति समेत अन्य पर FIR
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप
Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surguja Weather Alert : सरगुजा में पांच दिन बारिश के आसार, किसानों को धान की फसल सुरक्षित रखने की सलाह
Surguja Weather Alert : सरगुजा में पांच दिन बारिश के आसार, किसानों को धान की फसल सुरक्षित रखने की सलाह

मौसम में इस बदलाव को देखते हुए किसानों…

Bastar Road Connectivity : दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की सौगात, 485 बसाहटों के लिए काम स्वीकृत
Bastar Road Connectivity : दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की सौगात, 485 बसाहटों के लिए काम स्वीकृत

राज्य सरकार के प्रयासों को केंद्र से सकारात्मक…

Chhattisgarh Tourism : प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना, बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीत
Chhattisgarh Tourism : प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना, बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीत

बस्तर के शिल्पकारों से आत्मीय बातचीत की और…

Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले
Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के इस फेरबदल…

Balod Heroin and Pistol Seizure
Balod Heroin and Pistol Seizure : बालोद में हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.83 लाख का सामान जब्त

Balod Heroin and Pistol Seizure : पुलिस का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?