CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Crop Damage : ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल, किसान ने थाने में की शिकायत

Crop Damage : ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल, किसान ने थाने में की शिकायत

By Newsdesk Admin
31/07/2026
Share
Crop Damage : ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल, किसान ने थाने में की शिकायत
Crop Damage : ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल, किसान ने थाने में की शिकायत

सीजी भास्कर, 31 जुलाई : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में किसान की मेहनत (Crop Damage) पर पानी फिरने का मामला सामने आया है। ग्राम पंडरीमौहा निवासी एक किसान ने आरोप लगाया है कि उसकी धान की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर नष्ट कर दिया गया। पीड़ित किसान ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Contents
  • खेत में पहुंचकर फसल नष्ट करने का आरोप Crop Damage
  • पहले भी पौधों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
    • बाजार गया था किसान, इसी दौरान हुई घटना
    • पुलिस ने शुरू की जांच

यह भी पढ़ें : Umesh Patel PCC Controversy  :  उमेश पटेल के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता को नोटिस

 

खेत में पहुंचकर फसल नष्ट करने का आरोप Crop Damage

ग्राम पंडरीमौहा निवासी मुकेश कुमार यादव ने शिकायत में बताया कि उसकी पट्टे की जमीन खसरा क्रमांक 467 पीएफ, रकबा 0.820 हेक्टेयर में धान की फसल लगी हुई थी। किसान का आरोप है कि बुधवार को ग्राम उदउदा निवासी गजराज सारथी ट्रैक्टर लेकर उसके खेत में पहुंचा और बोई गई धान की फसल को जोतकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। इसके बाद उसी जमीन पर खुद धान की बुआई कर दी गई।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर

पहले भी पौधों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

मुकेश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में किसान मित्र योजना के तहत इसी जमीन पर लगाए गए करीब 500 सागौन के पौधों को भी आरोपी ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया था। किसान का कहना है कि आरोपी लंबे समय से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर दबंगई दिखाई जाती है और खेत में जाने पर उनकी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Teacher Suspension : शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित

बाजार गया था किसान, इसी दौरान हुई घटना

पीड़ित किसान ने बताया कि उसके पास करीब 2 एकड़ जमीन है। इसमें से लगभग 1 एकड़ क्षेत्र में जून महीने में धान की बुआई की गई थी। किसान के अनुसार, घटना के समय वह बाजार गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से खेत में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें :  Parenting Workshop : बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर धमतरी में खास पहल, पालकों को दिए गए बेहतर परवरिश के अहम मंत्र

 

पुलिस ने शुरू की जांच

फसल नष्ट होने के बाद किसान ने धरमजयगढ़ थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

 

यह भी पढ़ें : Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम

 

 

A child died after a tractor-trolley overturned : चालक व मालिक ने शव खेत में फेंका
Online Fraud Case : हॉस्पिटल से मरीज का मोबाइल चोरी कर फोन-पे से 72 हजार की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर में डॉक्टर से 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी, कोरोना काल की नजदीकियां बनीं वजह…
Rajnandgaon Maoist Surrender : 13 साल जंगल में दहशत, खूंखार महिला माओवादी ने डाले हथियार
Wife Kills hHusband For Lover : नवविवाहिता ने प्रेमी संग मिल पति को मार डाला, 30 दिनों में पांच बार प्रयास, छठी बार वह जान गवां बैठा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?