CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर

Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर

By Newsdesk Admin
31/07/2026
Share
Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर
Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर

सीजी भास्कर, 31 जुलाई : भिलाई-3 के डबरापारा में मामूली विवाद (Bhilai Attack) ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। रास्ते में खड़ी पिकअप गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक, डंडे और पत्थरों से हमला किया गया। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।

Contents
  • पिकअप विवाद बना हमले की वजह
  • लोहे की रॉड से हमला Bhilai Attack
  • युवक वेंटिलेटर पर, भाई आईसीयू में भर्ती
  • चार आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Teacher Suspension : शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित

 

हमले में नीलेश साहू, उनके भाई तेजराम उर्फ तेजा साहू सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल नीलेश साहू को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि तेजराम साहू का आईसीयू में इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें :  Date Tax Evasion  : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़

 

पिकअप विवाद बना हमले की वजह

पीड़िता पूजा साहू ने पुरानी भिलाई थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह परिवार के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान डबरापारा पुल के नीचे एक पिकअप वाहन रास्ते में खड़ा था, जिससे उनकी कार आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

 

यह भी पढ़ें :   Tankram Verma : मंत्री के दौरे से पहले नगरी में बढ़ी हलचल, युवा कांग्रेस नेताओं को थाने में रोकने का आरोप

परिवार के लोगों ने पिकअप मालिक से वाहन हटाने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि वाहन हटाने के बजाय विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

 

यह भी पढ़ें :   Bilaspur Accident : तेज रफ्तार बाइक बनी काल, रेलिंग का पाइप पेट में घुसा

लोहे की रॉड से हमला Bhilai Attack

शिकायत के अनुसार, सोहन वर्मा, मोहन वर्मा, राजा राजपूत और अन्य लोगों ने मिलकर नीलेश साहू और तेजराम साहू पर लोहे की रॉड और हॉकी स्टिक से हमला किया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। हमले में दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर काफी खून बह गया। परिजनों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें :   Parenting Workshop : बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर धमतरी में खास पहल, पालकों को दिए गए बेहतर परवरिश के अहम मंत्र

युवक वेंटिलेटर पर, भाई आईसीयू में भर्ती

घायलों को पहले भिलाई के शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए नीलेश साहू को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं तेजराम साहू का आईसीयू में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Pension Arrears High Court : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का पेंशन एरियर

चार आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद सोहन वर्मा (31), मोहन वर्मा (43), रामगोपाल वर्मा (72) और राजा राजपूत (22) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की जैक रॉड और हॉकी स्टिक भी जब्त की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

 

 

 

 

Ambikapur Fraud News : जमीन बिक्री का झांसा देकर पटवारी ने शिक्षकों से ठगे 14 लाख, स्टांप पर लिखकर भी किया वादा
शादी का प्रलोभन दे पांच साल तक युवती का शोषण, भिलाई कैम्प-2 का फरार युवक गिरफ्तार
🟧 नया कानून आज से लागू, दुर्ग पुलिस के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे विधायकगण, बड़े अफसर, जनप्रतिनिधि, स्टूडेंट्स सहित जनमानस 
भिलाई के फुटबॉल ओलंपियन पी देवराज पिल्लई नहीं रहे, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
पटना में बर्थडे पार्टी में परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने किया रेस्टोरेंट सील, 6 लोग गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?