CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bangladesh plane crash : स्कूल पर गिरा प्रशिक्षण विमान, 19 मरे, ज्यादातर बच्चे, 164 घायलों में 50 चिंताजनक

Bangladesh plane crash : स्कूल पर गिरा प्रशिक्षण विमान, 19 मरे, ज्यादातर बच्चे, 164 घायलों में 50 चिंताजनक

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share
Bangladesh plane crash
Bangladesh plane crash

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। Bangladesh plane crash : बांग्लादेश में सोमवार को हुई हृदय विदारक घटना में वायुसेना का प्रशिक्षण देने वाला विमान स्कूल भवन पर गिर गया। घटना में 19 लोग मारे गए हैं और 164 घायल हुए हैं। हताहतों में ज्यादातर बच्चे हैं। जिस समय दुर्घटना हुई  उसके कुछ देर बाद ही छुट्टी होने वाली थी। यह दुर्घटना कुछ वैसे ही हुई जैसे कि  जून में अहमदाबाद में लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का विमान महज 35 सेकेंड बाद मेडिकल कालेज भवन पर क्रैश हो गया था। उस दुर्घटना में 260 लोग मारे गए थे।

चीन में बना एफ-7 बीजीआइ प्रशिक्षण विमान दोपहर को 1.06 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान राजधानी ढाका के नजदीक बने वायुसेना अड्डे से उड़ा था और ढाका उत्तर में स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कालेज परिसर में जा गिरा। विमान स्कूल के जिस हिस्से पर गिरा वहां  कक्षा एक से सात तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं चल रही थीं और कुछ ही देर में उनकी छुट्टी होने वाली थी।

अग्निशमन और नागरिक सुरक्षा विभाग के महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल जाहेद कमाल ने बताया है कि घटना में 19 लोग मारे गए हैं और 164 घायल हुए हैं जिनमें से 50 की दशा चिंताजनक है। घायलों को ढाका के मिलिट्री हास्पिटल और अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। विमान के पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मुहम्मद तौकीर इस्लाम भी घायल हुए हैं और आइसीयू में उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर मलबे को हटाने और पीड़ितों की तलाश का काम जारी है।

प्रशिक्षण विमान तेज आवाज के साथ चार मंजिले स्कूल भवन पर गिरा और तत्काल वहां पर भीषण आग लग गई। वहां पर चीख-पुकार और अफरातफरी का मंजर बन गया। धूल-धुंए-आग के ऐसे हालात बने कि आसपास मौजूद लोगों को कुछ क्षणों तक समझ नहीं आया कि मदद के लिए वे क्या करें। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस, अग्निशमन विभाग के दस्ते, एंबुलेंस और वायुसेना के हेलीकाप्टर मौके पर पहुंच गए। बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

CBSE का बड़ा बदलाव: अब 10वीं-12वीं की आंसर-शीट की होगी डिजिटल जांच, 28 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट शुरू!
Rape under the pretext of marriage: डेढ़ साल बाद,गर्भवती होने पर किया इनकार
Chhattisgarh News :  प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना
Solar Eclipse 2026 : आज का सूर्य ग्रहण क्यों है खास, जानें किन बातों का रखें ध्यान
Khesari Lal Yadav Politics : भोजपुरी स्टार खेसारी की राजनीति में एंट्री! पत्नी चंदा देवी छपरा से आज़माएंगी सियासी किस्मत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Singarpur Medha Road
Singarpur Medha Road : सड़क की हालत नहीं सुधरी तो 16 अक्टूबर को आंदोलन, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

सिंगारपुर से मेढ़ा को जोड़ने वाली सड़क की…

Kharif Girdawari 2026 : अक्टूबर में पूरी होगी खरीफ की गिरदावरी, ड्रोन से खेतों की जियो मैपिंग, गांजा-अफीम पर रहेगी टेढ़ी नजर
Kharif Girdawari 2026 : अक्टूबर में पूरी होगी खरीफ की गिरदावरी, ड्रोन से खेतों की जियो मैपिंग, गांजा-अफीम पर रहेगी टेढ़ी नजर

खरीफ गिरदावरी (Kharif Girdawari 2026) में ड्रोन और…

Train Waiting
Train Waiting : त्योहारों में ट्रेनों पर बढ़ा दबाव, कई रूट पर टिकट मिलना मुश्किल, नई सेवाओं की मांग

त्योहारी सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों…

Monsoon Departure : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, 1155 मिमी बारिश ने कहीं दी राहत तो कहीं बरपाया कहर
Monsoon Departure : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, 1155 मिमी बारिश ने कहीं दी राहत तो कहीं बरपाया कहर

मानसून में प्रदेश में औसतन 1155.3 मिमी बारिश…

Hanuman Chalisa Science Book : शिक्षा मंत्री को शोधकर्ता कमल महंत ने भेंट की ‘हनुमान चालीसा का रहस्यमयी विज्ञान’ पुस्तक
Hanuman Chalisa Science Book : शिक्षा मंत्री को शोधकर्ता कमल महंत ने भेंट की ‘हनुमान चालीसा का रहस्यमयी विज्ञान’ पुस्तक

जिले में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं से जुड़े विषय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?