CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की भूमिका का ED ने किया खुलासा, कल स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी ईडी

CG शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की भूमिका का ED ने किया खुलासा, कल स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी ईडी

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • ED के मुताबिक –
  • घोटाले में क्या है चैतन्य बघेल की भूमिका?
  • 1,000 करोड़ से अधिक की अपराधिक आय का लेन देन
  • कई गिरफ्तार, 205 करोड़ की संपत्ति अटैच

उनकी गिरफ्तारी PMLA एक्ट के तहत की गई है। चैतन्य बघेल 22 जुलाई तक 5 दिन की ED की रिमांड पर हैं। जहां जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है। कल चैतन्य की ईडी रिमांड पूरी हो रही है।

अब मामले में ईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व सीएम के बेटे की गिरफ्तारी पर खुलासा किया है।

ED के मुताबिक –

यह जांच छत्तीसगढ़ के ACB/EOW, रायपुर द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू की, जिसमें IPC, 1860 की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में हुए इस शराब घोटाले से राज्य के खजाने को 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ और एक शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों ने इतनी ही राशि की अपराध आय (Proceeds of Crime) अर्जित की।

घोटाले में क्या है चैतन्य बघेल की भूमिका?

ED की जांच में खुलासा हुआ कि चैतन्य बघेल ने 16.70 करोड़ रुपये की अपराध आय प्राप्त की थी। उन्होंने अपनी रियल एस्टेट फर्मों के जरिए इस राशि को मिलाने (लॉन्ड्रिंग) का काम किया।

जांच में पाया गया कि चैतन्य ने इस अपराध आय को अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट “विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट” में इस्तेमाल किया। इसके लिए उन्होंने ठेकेदारों को नकद भुगतान, बैंक प्रविष्टियों के जरिए नकद लेनदेन जैसे तरीकों का सहारा लिया। 

इसके अलावा, चैतन्य ने त्रिलोक सिंह ढिल्लन के साथ मिल कर एक योजना बनाई, जिसके तहत ढिल्लन की कंपनियों के कर्मचारियों के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फ्लैट खरीद दिखा कर अपराध आय को छिपाया गया।

बैंकिंग रिकॉर्ड से पता चला कि इस दौरान त्रिलोक सिंह ढिल्लन को शराब सिंडिकेट से उनके बैंक खातों में भुगतान प्राप्त हुआ।

1,000 करोड़ से अधिक की अपराधिक आय का लेन देन

ED की जांच में यह भी सामने आया कि –

चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले से उत्पन्न 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध आय का लेन-देन किया। उन्होंने अनवर ढेबर और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस राशि को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति के तत्कालीन कोषाध्यक्ष को हस्तांतरित करने में समन्वय किया।

ईडी के अनुसार जांच में यह भी पाया गया कि –

इस घोटाले की राशि को बघेल परिवार के प्रमुख सहयोगियों को आगे निवेश के लिए सौंपा गया। इस राशि के अंतिम उपयोग की जांच अभी जारी है।

कई गिरफ्तार, 205 करोड़ की संपत्ति अटैच

इस मामले में ED ने पहले भी कई हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां की हैं, जिनमें पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अनवर ढेबर, भारतीय दूरसंचार सेवा (ITS) के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा शामिल हैं।

ED ने अब तक इस जांच में 205 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
Drunk Driving Night Drive Raipur: होली से पहले रायपुर की सड़कों पर नाइट-चेकिंग, 3 घंटे में 154 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े
प्रिसिंपल सर करते हैं कमेंट… Girls कॉलेज की छात्राओं का आरोप, कहा- “चैंबर में बैठाए रखते हैं”
Raipur Construction Site Accident : निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, 8 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से कारपेंटर की दबकर मौत, झारखंड का रहने वाला था मजदूर
“सांप” को पकड़ हॉस्पिटल पहुंचा युवक, बोला – “डॉक्टर साहेब, इसी ने मुझे काटा है….” डॉक्टर ने पकड़ लिया माथा, कहा- “अरे…, हटाओ इसे यहां से मेरे पेशेंट भाग गए”
कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल की टाइमिंग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Blue Drum Murder Case
Blue Drum Murder Case : मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, अदालत का बड़ा फैसला

चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान…

Balodabazar Murder Case
Balodabazar Murder Case : पत्नी की हत्या कर भागने की फिराक में था पति, कुछ घंटों में रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

ग्राम टोनाटार में पत्नी की हत्या के मामले…

CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार
CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने प्रोत्साहन राशि की…

Palari Illegal Liquor
Palari Illegal Liquor : दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अवैध…

Rahul Gandhi Student Protest : राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप
Rahul Gandhi Student Protest : राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?