CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED raids residence of Bhupesh Baghel: साहेब ने ED भेज दी… रायपुर में भूपेश बघेल के घर एजेंसी की छापेमारी

ED raids residence of Bhupesh Baghel: साहेब ने ED भेज दी… रायपुर में भूपेश बघेल के घर एजेंसी की छापेमारी

By Newsdesk Admin
18/07/2025
Share

शराब घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुक्रवार की सुबह से ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी रायपुर में हो रही है. इस संबंध में खुद भूपेश बघेल ने जानकारी दी है और आरोप लगाया है कि विधानसभा सत्र के आखिरी दिन अडानी के लिए तमनार में काटे जाने वाले पेड़ों का मुद्दा उठाने वाला था उससे पहले ही ईडी को भेजा गया है.

भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ED आ गई. आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है. अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था. भिलाई निवास में साहेब ने ED भेज दी है.’

क्या है पूरा मामला?

प्रवर्तन निदेशालय छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा कर चुकी है. जांच में सामने आया है कि राज्य में एक संगठित शराब सिंडिकेट काम कर रहा था, जिसमें अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और कई अन्य लोग शामिल थे. इस घोटाले से करीब 2161 करोड़ रुपये की अवैध कमाई (Proceeds of Crime) हुई. ED की जांच में यह भी पता चला है कि कवासी लखमा, जो तत्कालीन आबकारी मंत्री थे, उन्हें इस घोटाले से हर महीने मोटी नकद रकम दी जाती थी. यह रकम घोटाले से होने वाली कमाई से दी जाती थी.

शराब घोटाले की पूरी प्लानिंग ऐसे की गई थी

यह घोटाला साल 2019 से 2022 के बीच चला. इसमें अलग-अलग तरीके से अवैध कमाई की गई. शराब की खरीदारी पर डिस्टिलर्स (शराब बनाने वाली कंपनियों) से प्रति केस कमीशन के तौर पर रिश्वत ली जाती थी. यह शराब CSMCL (छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम) द्वारा खरीदी जाती थी. राज्य की सरकारी दुकानों से बिना किसी रिकॉर्ड के कच्ची देशी शराब बेची जाती थी. इस बिक्री से सरकार को एक रुपया भी नहीं मिला, सारा पैसा सिंडिकेट की जेब में चला गया.

डिस्टिलर्स से रिश्वत लेकर उन्हें फिक्स मार्केट शेयर दे दिए जाते थे, ताकि वे एक तरह से कार्टेल बना सकें. साथ ही FL-10A लाइसेंस धारकों से भी विदेशी शराब के धंधे में एंट्री देने के बदले मोटी रकम वसूली जाती थी. इस मामले में ED अब तक करीब 205 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अटैच कर चुकी है. जांच अभी भी जारी है और इसमें और बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है.

Gangrape : महिला से गैंगरेप, छोटी बहन के सामने हुई दरिंदगी
स्कूल बस को RTO ने किया जब्त, 32 हजार का किया चालान… 30 बच्चों की छूटी परीक्षा
ऑफिसर्स एसोसिएशन ने क्यों लिखा बीएसपी प्रबंधन को पत्र, जानें पूरा मामला
Online Gaming Addiction Tragedy : ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, भारी नुकसान के बाद युवक ने की खुदकुशी, मौके से मिला नोट
Car Blast Conspiracy : 32 कारों से देश को दहलाने की थी साजिश, दिल्ली धमाके में बड़ा खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Bhilai Crime News
Durg Bhilai Crime News : बढ़ी गुंडागर्दी…? शनि मंदिर के पास कार रोक कर रूपयों की मांग, चार युवकों पर अपराध दर्ज

Durg Bhilai Crime News : कार सवार से…

Bhim Regiment : लोरमी में भीम रेजिमेंट की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर बनी रणनीति

रिपोर्टर - मनुराज सिंह सीजी भास्कर, 08 जून।…

Harmanpreet Kaur : रिटायरमेंट के सवाल पर कप्तान ने पलट दिया पूरा खेल, जवाब सुनकर हंस पड़ा पूरा हॉल

सीजी भास्कर, 08 जून। महिला टी20 विश्व कप…

TMC Rebellion : दिल्ली में बढ़ी सियासी हलचल, बागी सांसदों की बैठक ने बढ़ाई ममता की चिंता

सीजी भास्कर, 08 जून। पश्चिम बंगाल की राजनीति…

Pepsi Sharma : लोक गायकी की दुनिया को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में मशहूर कलाकार का निधन

सीजी भास्कर, 08 जून। हरियाणवी लोक संगीत जगत…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Police Harassment Complaint MP: घुटनों पर चलकर IG दफ्तर पहुँचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

18/12/2025
Tamil Nadu CM Oath Ceremony
अन्यराजनीति

Tamil Nadu CM Oath Ceremony : तमिलनाडु में अब विजय सरकार, समारोह में पहुंचे राहुल

10/05/2026
देश-दुनिया

पवन सिंह की पत्नी ज्योति का बड़ा फैसला… बिहार में लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, कौन सी होगी पार्टी?

01/07/2025
अपराधदेश-दुनियाराज्य

दो बच्चों का बाप रात को पहुंचा गर्लफ्रेंड के घर… परिजनों ने नाखुन उखाड़ गर्म चिमटे से दागा, फिर नाक-कान में पेचकस डाला

08/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?