CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Parenting Workshop : बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर धमतरी में खास पहल, पालकों को दिए गए बेहतर परवरिश के अहम मंत्र

Parenting Workshop : बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर धमतरी में खास पहल, पालकों को दिए गए बेहतर परवरिश के अहम मंत्र

By Newsdesk Admin
31/07/2026
Share
Parenting Workshop
Parenting Workshop

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। धमतरी में बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकार और बेहतर परवरिश को लेकर एक विशेष कार्यशाला (Parenting Workshop) आयोजित की गई, जहां अभिभावकों को बदलते समय के अनुरूप बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और विशेषज्ञों ने परिवार की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

Contents
  • समझदार पालक सशक्त प्रदेश कार्यशाला का आयोजन Parenting Workshop
  • विशेषज्ञों ने बताए बेहतर पालन पोषण के तरीके
  • बच्चों के लिए हर पालक निभाए जिम्मेदारी
  • मनोवैज्ञानिक ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव Parenting Workshop

कार्यक्रम के दौरान पालकों से बच्चों के साथ विश्वास, संवाद और संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की गई। विशेषज्ञों का कहना था कि सुरक्षित और सकारात्मक पारिवारिक माहौल ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनता है।

Parenting Workshop
Parenting Workshop

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rail Projects : छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार को मिलेगी रफ्तार

समझदार पालक सशक्त प्रदेश कार्यशाला का आयोजन Parenting Workshop

छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के दो दिवसीय धमतरी प्रवास के दौरान 28 जुलाई की शाम रूद्री रोड स्थित एक होटल में समझदार पालक सशक्त प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में करीब 105 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 40 अभिभावकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए बच्चों के प्रभावी पालन पोषण और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

विशेषज्ञों ने बताए बेहतर पालन पोषण के तरीके

कार्यशाला का उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक बनाकर बच्चों के लिए सुरक्षित, सकारात्मक और संवेदनशील पारिवारिक वातावरण तैयार करना था। विशेषज्ञों ने बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास में माता पिता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही प्रभावी संवाद, बच्चों की भावनाओं को समझने और व्यवहारिक प्रशिक्षण से जुड़े कई उपयोगी सुझाव भी दिए गए।

यह भी पढ़ें : Pension Arrears High Court : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का पेंशन एरियर

बच्चों के लिए हर पालक निभाए जिम्मेदारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और संस्कारित भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।

राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली जिम्मेदारी माता पिता की होती है। उन्होंने कहा कि हर पालक को अपने बच्चों के अधिकारों की रक्षा, संवेदनशील पालन पोषण और समग्र विकास सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने समाज से भी ऐसे बच्चों के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की जो कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं।

Parenting Workshop
Parenting Workshop

यह भी पढ़ें : ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज

मनोवैज्ञानिक ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव Parenting Workshop

रायपुर से पहुंचीं मनोवैज्ञानिक डॉ. गार्गी पांडे ने कहा कि माता पिता का व्यवहार बच्चों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मानसिक विकास पर गहरा प्रभाव डालता है। उन्होंने बदलते व्यवहार को समझने, बच्चों के साथ खुलकर संवाद करने और उनकी भावनाओं का सम्मान करने पर जोर दिया।

इसके अलावा दिव्यांशी शर्मा ने बच्चों के चार प्रमुख अधिकारों और राज्य बाल संरक्षण आयोग की भूमिका की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का ने भी अभिभावकों से बच्चों के प्रति संवेदनशील और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील (Parenting Workshop) की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं : Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम

रिपोर्टर : रिजवान मेमन

ED Raid : डंकी रूट केस में करोड़ों की नकदी, सोना और चांदी जब्त
मंत्री विधायक बोले- वाणी में रखना चाहिए संयम, दूसरे दिन भी नहीं आए सिंधिया, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग शुरु
Mungeli Engineer Harassment Video: “इंजीनियर्स को परेशान करोगे तो विकास रुक जाएगा” — सब इंजीनियर सोनल जैन का दर्द वायरल
प्रेम संबंध में साथ भागे दंपती ने की आत्महत्या, घर में फंदे पर मिले दोनों के शव
CG Paddy Scam : धान चूहे खा गए, कीड़े लग गए’ दलील नहीं आई काम, हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?