CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Family Attack : सोते परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग महिला की हत्या

Korba Family Attack : सोते परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग महिला की हत्या

By Newsdesk Admin
27/07/2026
Share
Korba Family Attack
Korba Family Attack

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राडीह में शनिवार (25 जुलाई) देर रात एक परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में 65 वर्षीय समारिन बाई धनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे हेतराम (45) और बहू प्रमिला (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। (Korba Family Attack)

Contents
  • देर रात घर में घुसकर किया हमला : Korba Family Attack
  • ग्रामीणों ने पहुंचाई पुलिस को सूचना
  • परिजन ही निकला आरोपी : Korba Family Attack
  • सड़क नहीं होने से खाट पर ले जाना पड़ा शव
  • आरोपी ने अपना जुर्म कबूला : Korba Family Attack

पुलिस ने मामले में मृतका के एक परिजन को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Janjgir Champa Murder  : सोते समय एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, संपत्ति विवाद की आशंका

 

देर रात घर में घुसकर किया हमला : Korba Family Attack

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे समारिन बाई अपने बेटे और बहू के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति घर में घुसा और धारदार हथियार से तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में समारिन बाई के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेतराम और प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :Weapon Threat Arrest Bastar: धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बस्ती में फैला रहा था खौफ

 

ग्रामीणों ने पहुंचाई पुलिस को सूचना

हमले की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल-112 तथा पाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दोनों घायलों को शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें :Korba Truck Driver Attack : ट्रक ड्राइवर से लूट की कोशिश, विरोध करने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला 

Korba Family Attack
Korba Family Attack : सोते परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग महिला की हत्या

परिजन ही निकला आरोपी : Korba Family Attack

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के एक परिजन को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या और हमले की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस मामले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :Durg Murder Case : स्टेशन के पास मिला युवक का शव, गले और पीठ पर धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका

 

सड़क नहीं होने से खाट पर ले जाना पड़ा शव

घटना के बाद गांव की बदहाल व्यवस्था भी सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि हर्राडीह तक आज भी पक्की सड़क नहीं पहुंची है। यही कारण रहा कि शव और दोनों घायलों को करीब एक किलोमीटर तक खाट और लकड़ी के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद गांव तक जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग दोहराई है।

यह भी पढ़ें :कोरबा में राजमिस्त्री की हत्या, आंगन में मिली लाश:सिर और शरीर पर धारदार हथियार से वार..

 

आरोपी ने अपना जुर्म कबूला : Korba Family Attack

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मृतिका के एक परिजन को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इस घटना का एक दुखद पहलू यह भी सामने आया कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण शव और घायलों को खाट व लकड़ी के सहारे लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। इसके बाद ही उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें :Woman Sarpanch Murdered : घर के आंगन में नहा रही थीं महिला सरपंच, पीछे से आया और धारदार हथियार से रेत दिया गला

PM Kisan-Samman Nidhi : छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को कल मिलेगी 494 करोड़ की राशि
Ganja Smuggling : रायपुर में गांजा तस्करी पर सख्त फैसला, 14 किलो नशे के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को 5 साल की सजा
Chhattisgarh Liquor Scam Bail : सुप्रीम कोर्ट से कवासी लखमा को राहत, बदल सकते हैं सियासी समीकरण
Mungeli Red Alert : मौसम का रेड अलर्ट, कलेक्टर के आदेश पर स्कूल-आंगनबाड़ी बंद
Big Breaking : कृष्ण जन्माष्टमी पर इस मंदिर में चढ़ेगा 11 क्विंटल का मालपुआ महाभोग, आठ कारीगर विशेष विधि से बना रहे महाभोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Recruitment
Swami Atmanand School Recruitment : 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 590 सहायक शिक्षक की सबसे ज्यादा वैकेंसी

Swami Atmanand School Recruitment :सबसे ज्यादा 590 पद…

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : टैंकर काफी गर्म होने…

Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

Janjgir Champa Custody Death : एसपी विजय कुमार…

Raipur Cow Smuggling Protest
Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले

Raipur Cow Smuggling Protest :कमिश्नर कार्यालय की ओर…

Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Building Safety Audi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?