CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Janjgir Champa Murder  : सोते समय एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, संपत्ति विवाद की आशंका

Janjgir Champa Murder  : सोते समय एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, संपत्ति विवाद की आशंका

By Newsdesk Admin
14/05/2026
Share
Janjgir Champa Murder 
Janjgir Champa Murder 

सीजी भास्कर, 14 मई : जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में बुधवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात (Janjgir Champa Murder) सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में बुजुर्ग पति-पत्नी और उनके नाती-नातिन शामिल हैं। चारों के खून से लथपथ शव गांव में बन रहे उनके एक निर्माणाधीन मकान में खाट पर मिले हैं। इस सामूहिक हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Contents
  • सुबह मिस्त्री ने देखे शव, तब खुला राज
  • फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर
  • पड़ोसी संदेही हिरासत में, जांच जारी Janjgir Champa Murder

सुबह मिस्त्री ने देखे शव, तब खुला राज

घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस वक्त हुआ जब मकान निर्माण कार्य के लिए राजमिस्त्री वहां पहुंचा। कमरे के भीतर का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। खाट पर मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रक्तरंजित शव पड़े हुए थे। मिस्त्री के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए, जिसके बाद सरपंच राजाराम कश्यप ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर

चार लोगों की हत्या (Janjgir Champa Murder) की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है, जो घटना स्थल से उंगलियों के निशान और अन्य अहम सबूत जुटा रही है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पड़ोसी संदेही हिरासत में, जांच जारी Janjgir Champa Murder

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने बताया कि चारों लोगों पर सोते समय किसी भारी धारदार हथियार से हमला किया गया है। शुरुआती जांच और पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस इसे संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोस में रहने वाले एक संदेही को हिरासत में लिया है, जिससे गुप्त स्थान पर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

सनकी आशिक का हमला: शादी तय होने पर युवती को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
‘मेरी बेटी ने पार्टी के लिए दांव पर लगा दी जान, मुझे इंसाफ…’ सूटकेस में लाश देख टूट गईं कांग्रेस नेता हिमानी की मां
Dry Day : ड्राय-डे से पहले बड़ी कार्रवाई, घर के तहखाने से 184 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
मरवाही में वारदात: पति के बाहर होने का फायदा उठाकर पड़ोसी ने की कोशिश
Rave Party Raid  : रेव पार्टी में एकनाथ खडसे के दामाद गिरफ्तार…ड्रग्स के साथ कुल 16 गिरफ्तार…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन (CJP…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey…

NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज
NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD Specialist…

NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!
NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर : सालभर खेतों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?