CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर के कारोबारी ने चलती कार से फेंकी लाश, ड्रग्स ओवरडोज का दावा, नशे में मिली एक युवती

रायपुर के कारोबारी ने चलती कार से फेंकी लाश, ड्रग्स ओवरडोज का दावा, नशे में मिली एक युवती

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जून। रायपुर में चलती कार से एक कारोबारी ने लाश को बाहर फेंक दिया। कारोबारी का कहना है कि लड़के की मौत नशे के ओवरडोज की वजह से हुई है।

Contents
  • डॉक्टर्स ने युवक को मृत घोषित किया
  • कपड़ा व्यापारी है मामले का आरोपी
  • ओवरडोज होने से मौत या हत्या, पूछताछ जारी
युवक की जब तबीयत बिगड़ी तब वह हड़बड़ा गया। इस दौरान कार में एक लड़की भी मौजूद थी वह भी नशे में चूर थी। पुलिस ने कारोबारी और लड़की को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर इलाके का है। घटना 24 जून की शाम करीब 7 बजे की है। मृतक के हाथ में मंदीप सिंह लिखा हुआ है। पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद कलर की क्रेटा गाड़ी से सड़क में अचानक युवक को धकेल दिया गया।

डॉक्टर्स ने युवक को मृत घोषित किया

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक को AIIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आसपास CCTV कैमरों की मदद से गाड़ी का पता लगाया।

कपड़ा व्यापारी है मामले का आरोपी

इस मामले में पुलिस ने क्रेटा कार के मालिक संतोष मिश्रा को हिरासत में लिया है। 44 साल का आरोपी हीरापुर का रहने वाला है। उसकी कपड़े की दुकान है। घटना के दौरान कार खुद संतोष मिश्रा चला रहा था।

वहीं कार के भीतर 19 साल की साधना अग्रवाल उर्फ भूरी भी सवार थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि मृतक युवक ड्रग्स लेता था। घटना के पहले तीनों ने नशा किया था।

ओवरडोज होने से मौत या हत्या, पूछताछ जारी

पुलिस से पूछताछ में दोनों आरोपियों का कहना है कि मंदीप सिंह ने घटना के पहले अपनी नस में इंजेक्शन के जरिए नशीला पदार्थ लगा रहा था।

तभी ओवरडोज होने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। फिर आरोपियों ने डर कर उसे कार से नीचे फेंक दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ पाएगी।

ड्रेस कोड विवाद गरमाया: हिंदू संगठन का विरोध, कर्मचारियों को तिलक-कलावा बांधा
Child Murder Case Chhattisgarh  : मासूम की बलि! मां का प्रेमी ही निकला 4 साल के बच्चे का हत्यारा
Baby Dies In Road Accident : बाइक के पहिए में साड़ी फंसी, मां की गोद से गिरा मासूम, ट्रक की चपेट में आकर मौत
Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला
Bastar Recanalization Camp  : नक्सलियों ने जबरन छीनी थी पिता बनने की खुशियां, अब मिटेगा वो दंश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?