CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, 3 दोस्तों को नहर में फेंका, एक का शव बरामद

कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, 3 दोस्तों को नहर में फेंका, एक का शव बरामद

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कुछ अज्ञात लोगों ने एक विदेशी पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और उनके साथ मौजूद तीन पुरुषों के साथ मारपीट कर उन्हें पानी में फेंक दिया. इनमें से एक युवक का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ.

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच सनापुर झील के पास हुई. आरोपियों ने 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका के साथ दुष्कर्म किया.

झील में मिला ओडिशा के एक पर्यटक का शव

ओडिशा का एक पर्यटक, जो घटना के वक्त पीड़ित महिलाओं के साथ था, गायब हो गया था. हमलावरों ने उसे तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया था. शनिवार सुबह उसका शव झील में मिला. वहीं, अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पर्यटक मारपीट में घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस जघन्य अपराध की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है. इस घटना के बाद गंगावती रूरल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. मृतक का शव मिलने के बाद, अब हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी.

हमलावरों ने पेट्रोल पंप के बारे में पूछा

एफआईआर के अनुसार, चार पर्यटक और एक होमस्टे संचालिका सनापुर झील के पास एन्जॉय कर रहे थे. तभी तीन लोग मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और पेट्रोल पंप के बारे में पूछने लगे. जब होमस्टे संचालिका ने बताया कि पास में कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो वे पैसे मांगने लगे.

जब पर्यटकों ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी, जो कन्नड़ और तेलुगू भाषा बोल रहे थे, गाली-गलौच और मारपीट करने लगे. इसके बाद उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को जबरदस्ती नहर में धकेल दिया.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता के अनुसार, जब उसके दोस्त नहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तब तीन में से दो हमलावरों ने उसके और इजरायली महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद से पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है. शुक्रवार सुबह से डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग के अधिकारी लापता पर्यटक की तलाश कर रहे थे, जिसका शव शनिवार सुबह बरामद हुआ. पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

ESMA Gas Supply India : गैस संकट से निपटने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, ESMA लागू; जरूरी सेक्टरों को प्राथमिकता से मिलेगी गैस
लाश समझी भीड़, लेकिन निकला जिंदा… युवक का अजीबो-गरीब कारनामा, पानी में 2 घंटे तक पड़ा रहा टिंकू
BSNL 4G Launch : भारत ने लॉन्च किया ‘स्वदेशी’ 4G नेटवर्क, दुनिया के बड़े देशों की कतार में शामिल
खौफनाक वारदात : पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर पति ने लगा ली फांसी
BJP Workers Grievance Redressal : भाजपा मुख्यालय में फिर लगेगा मंत्री जनदर्शन, 5 मंत्री करेंगे समस्याओं का समाधान, सदस्यता अभियान के कारण 1 साल से था बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?