CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में BSF जवान के साथ “लिव इन” में रहने वाली युवती के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा 🛑 पहले से शादीशुदा था जवान, सुपेला में रखी थी गर्लफ्रेंड

भिलाई में BSF जवान के साथ “लिव इन” में रहने वाली युवती के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा 🛑 पहले से शादीशुदा था जवान, सुपेला में रखी थी गर्लफ्रेंड

By Newsdesk Admin
07/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में बीएसएफ जवान के साथ लिव इन में रहने वाली महिला की आत्महत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। सुपेला पुलिस ने जांच में पाया कि मृतका का ब्वॉयफ्रेंड बीएसएफ का यह जवान पहले से शादीशुदा है और युवती ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड किया। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

आपको बता दें कि करीब 14 दिन पहले महिला ने किराए के मकान में आत्महत्या की थी। मृतका पिंकी सिंह उर्फ ऐपी निगुबा (27 वर्ष) मूल रूप से असम की रहने वाली थी। वह बीएसएफ में पदस्थ संतोष सिंह के साथ इंदिरा नगर सुपेला स्थित एक मकान में किराए पर रह रही थी। संतोष सिंह ने सभी लोगों से पिंकी सिंह को अपनी पत्नी बताया था। 20 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे पिंकी ने खाना खाया और संतोष को टहलने जाने की बात कहकर मकान के दूसरी मंजिल पर चली गई। करीब 11 बजे मकान मालिक हरिओम कुशवाहा ने संतोष को कॉल करके उसकी पत्नी के सुसाइड की जानकारी दी।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि संतोष सिंह‌ पहले से शादीशुदा था। सुसाइड की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतका पिंकी सिंह का शव नीचे उतारा और पीएम के लिए भेज दिया। इस बीच पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था। कोलकाता में उसकी पत्नी के साथ 5 बच्चे रहते हैं, इसके वाबजूद उसने गुपचुप तरीके से पिंकी सिंह उर्फ ऐपी निगुबा से विवाह कर लिया। जब इसकी जानकारी पिंकी को हुई तो दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया था। जांच में पाया गया कि संतोष सिंह ने पिंकी सिंह को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है, पुलिस को आशंका है कि शादी करने से मना करने और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पिंकी सिंह ने आत्महत्या की है। पुलिस ने जांच पड़ताल में खुलासे के बाद आरोपी संतोष सिंह के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना और केस से संबंधित संबंधित धारा व धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Baloda Bazaar Weapon Display Case: सोशल मीडिया पर धारदार हथियार दिखाने वाले 12 युवक पकड़े गए, 10 नाबालिग भी शामिल
H1N1 Cases in Durg : दुर्ग में H1N1 का बढ़ा खतरा, 17 मरीज मिले, 9 एक्टिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती
14 साल की लड़की से रेप…शेल्टर होम में सुसाइड:बाथरूम में लगाई फांसी, नाबालिग लड़के ने किया था दुष्कर्म, मेडिकल-टेस्ट के लिए लाई गई थी
10 रुपये के गोलगप्पे पर दरोगा और सिपाही ने दिखाई गुंडई, दुकानदार को पीटा….
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?