CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod Road Protest : अधूरी सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई

Balod Road Protest : अधूरी सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई

By Newsdesk Admin
29/07/2026
Share
Balod Road Protest : अधूरी सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई
Balod Road Protest : अधूरी सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क निर्माण में देरी (Balod Road Protest) को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अनोखे अंदाज में सामने आया। डौंडी विकासखंड के ग्राम भैसबोड़ में ग्रामीणों ने कीचड़ से भरी अधूरी सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क खेत जैसी बन गई है, तो उसमें धान उगाना ही बेहतर है।

Contents
  • 10 महीने से अधूरी पड़ी सड़क
  • बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी
  • Balod Road Protest मंडी विभाग पर उठे सवाल
    • धान रोपकर जताया विरोध
    • बरसात ने खोली विकास की पोल

यह भी पढ़ें : Indian Coach Resigns : श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के कोच ने दिया इस्तीफा!

10 महीने से अधूरी पड़ी सड़क

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव की करीब 200 मीटर लंबी सड़क (Balod Road Protest) के निर्माण के लिए लगभग 10 महीने पहले टेंडर जारी किया गया था। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। लगातार बारिश के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़ और दलदल में बदल गई है, जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें : Monsoon Session 2026 : एंटी पेपर लीक बिल को लेकर संसद में पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंकझोंक

बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूली बच्चों को रोजाना कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन फिसलने से कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Student Suicide Durg : दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी

Balod Road Protest मंडी विभाग पर उठे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण की जिम्मेदारी कृषि उपज मंडी विभाग की है। विभाग ने संबंधित ठेकेदार को दो बार नोटिस भी जारी किया, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Gariaband Nala Accident : उफनते सरगी नाले में बहा ग्रामीण, 5 किमी दूर मिला शव

धान रोपकर जताया विरोध

ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई (Balod Road Protest) कर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध और उग्र आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या बताई गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।

यह भी पढ़ें : Tiger Reserve Chhattisgarh : अचानकमार बना बाघों का सबसे सुरक्षित ठिकाना, दूसरे जंगलों से आए 8 बाघ बढ़ा रहे कुनबा

बरसात ने खोली विकास की पोल

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश ने गांव के विकास कार्यों की हकीकत सामने ला दी है। सड़क पूरी तरह दलदल बन चुकी है और आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराया जाए।

यह भी पढ़ें : Kharif Sowing 2026 : प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी, 80 प्रतिशत बोनी पूर्ण

 

 

बेटी की लाश के लिए नहीं मिला शव वाहन:प्रबंधन ने कहा- सरकारी अस्पताल में जान गई होती तो मिलती सुविधा…
कांकेर: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ग्राहकों के 3 लाख हड़पे, रुपए रखे अपने पास, 1 गिरफ्तार..
CG News : स्कूल के हेड एकाउंटेंट ने किया 40 लाख का गबन
IHM Raipur Placement : डेढ़ साल की पढ़ाई और देशभर में नौकरी, युवाओं के लिए बड़ा अवसर
Security Guard Murder : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, चार बाल अपचारी फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?