नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की गई है। यह याचिका वकील नरेंद्र मिश्रा की ओर से दायर की गई है, जिसमें लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और मामले की जांच की मांग की गई है। (FIR Against Police)
यह भी पढ़ें : NSUI protests over NEET paper leak : पुलिस लाठीचार्ज पर भड़के दीपक बैज; जांच की मांग

CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद SC में नई याचिका :FIR Against Police
मामले में उस वक्त विवाद बढ़ा था, जब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने तत्काल सुनवाई की मांग पर टिप्पणी की थी। इसके बाद वकील नरेंद्र मिश्रा की ओर से याचिका दाखिल की गई।
यह भी पढ़ें :
याचिका में आरोप लगाया गया है कि छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की गई, जिसकी न्यायिक जांच जरूरी है। वहीं, CJI सूर्यकांत ने बाद में स्पष्ट किया था कि कोर्ट में कोई औपचारिक याचिका दाखिल नहीं हुई थी, बल्कि केवल एक प्रतिनिधित्व (representation) दिया गया था।
यह भी पढ़ें : Rawatpura University fraud allegations : छात्रों ने खोला मोर्चा
छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर पहले भी सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी। कोर्ट ने मामले को प्रक्रिया के तहत देखने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें : NEET Paper Leak Protest : चित्रकोट जलप्रपात परिसर में छात्रों का सांकेतिक भूख हड़ताल



