CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajesh Chauhan Fraud Case : पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

Rajesh Chauhan Fraud Case : पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share
Rajesh Chauhan Fraud Case
Rajesh Chauhan Fraud Case

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आफ स्पिनर राजेश चौहान (Rajesh Chauhan Fraud Case) के खिलाफ कथित धोखाधड़ी मामले में दुर्ग की अदालत ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) की अदालत ने मोहन नगर थाना पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने और अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Van Bhainsa Statue : उद्घाटन के छह महीने बाद बदहाल वन भैंसा प्रतिमा, रखरखाव पर उठे सवाल

17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

याचिका के अनुसार, व्यवसायी एवं ठेकेदार दिनकर विश्वमित्र ने आरोप लगाया है कि उनकी पहचान मित्र सरोज कुमार के माध्यम से राजेश चौहान से हुई थी। शिकायत में कहा गया है कि चौहान ने खुद को उद्योगपति नवीन जिंदल का करीबी बताते हुए ओडिशा के क्योंझर स्थित जिंदल इस्पात संयंत्र में ट्रांसपोर्ट का बड़ा ठेका मिलने का दावा किया और साझेदारी का प्रस्ताव दिया।

यह भी पढ़ें :  Road Accidents Chhattisgarh : बढ़ते सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार-पुलिस से 10 दिन में मांगा जवाब

फर्जी दस्तावेज दिखाने का आरोप Rajesh Chauhan Fraud Case

शिकायत के मुताबिक, भरोसा दिलाने के लिए कथित तौर पर जिंदल इस्पात के नाम से वर्क ऑर्डर और अन्य दस्तावेज दिखाए गए। इसके बाद 30 जुलाई 2021 को दोनों पक्षों के बीच इकरारनामा हुआ। आरोप है कि पीड़ित ने पहले 2.51 लाख रुपये नकद और बाद में गोविंद ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते में दो किश्तों में 15.01 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इस तरह कुल 17.52 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

यह भी पढ़ें :  Mango Research : छत्तीसगढ़ में आम की 20 नई वैरायटी पर शोध, किसानों की बढ़ेगी आय

जिंदल प्लांट पहुंचने पर सामने आई हकीकत

शिकायतकर्ता का कहना है कि काफी समय तक काम शुरू नहीं होने पर वह ओडिशा स्थित जिंदल इस्पात संयंत्र पहुंचा। वहां अधिकारियों ने कथित तौर पर बताया कि राजेश चौहान या उनकी कंपनी को कोई ट्रांसपोर्ट ठेका नहीं दिया गया है और प्रस्तुत दस्तावेज वैध नहीं हैं।

यह भी पढ़ें :  Koriya Crime Case : प्रेम विवाह से नाराज होकर गर्भवती महिला के अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, 2 गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट पहुंचे

पीड़ित ने मोहन नगर थाना और दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 175(3) के तहत अदालत का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें : Raipur Railway Ticket Checking :  रायपुर रेल मंडल में सघन टिकट जांच, 121 यात्रियों से 78 हजार रुपये से अधिक जुर्माना

कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए निर्देश

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ऐश्वर्या दीवान ने बैंक लेन-देन के रिकॉर्ड, इकरारनामा और अन्य दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध बनना माना। इसके बाद अदालत ने मोहन नगर थाना प्रभारी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने तथा अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें :  NEET paper leak protests : छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की सुनवाई से शीर्ष अदालत ने क्यों किया इनकार, मुख्य न्यायाधीश ने कही बड़ी बात

Fraud Case : पति की मौत के बाद भी नहीं रुकी ठगी, पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 85 लाख की ठगी
Groom Death After Marriage : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हे की मौत, टॉयलेट में मिली डेड बॉडी, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल
Tantrik Fraud Case: महिला तांत्रिक ने पूजा के नाम पर 11 लाख को 11 करोड़ बनाने का दिया झांसा
शराब घोटाले में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब की दबंगई – जेल में घुसकर की गाली-गलौज, FIR दर्ज
Heroin Smuggling : स्कूल और कॉलेज के आसपास किसे बना रहा था निशाना, पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को दबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?