CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » काशी में सावन की बंपर तैयारी: 1.25 करोड़ शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस का ‘फुलप्रूफ प्लान’, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

काशी में सावन की बंपर तैयारी: 1.25 करोड़ शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस का ‘फुलप्रूफ प्लान’, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

सीजी भास्कर 2 जुलाई 11 जुलाई से पवित्र श्रावण मास की शुरुआत हो रही है. उत्तर प्रदेश के काशी में कांवड़ियों और शिवभक्तों का रेला लगने वाला है. मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि सवा करोड़ के आस पास श्रद्धालु सावन में बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे. इसको लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने फुल प्रूफ प्लान बनाया है. वाराणसी पुलिस की ओर से कहा गया है कि उनकी कोशिश है कि हर एक आम श्रद्धालु सुरक्षित और खुश होकर बाबा को जल चढ़ाए.

कांवड़ लेकर आने वालों को भी किसी तरह की कोई परेशानी न हो और उनकी धार्मिक पवित्रता बनी रहे.सभी सर्किल थाना क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रहरियों, होटल और ढाबा संचालकों, कांवड़ शिविर संचालकों, डीजे संचालकों के साथ मीटिंग के लिए निर्देश दिए गए. श्रावण महीने की कांवड़ यात्रा को देखते हुए मार्ग पर सेंसिटिव इलाकों को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और निगरानी रखी जाएगी.सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगीकांवड़ मार्गों की निगरानी ड्रोन से कराई जाएगी और साथ ही सीसीटीवी कैमरों की संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है, जिनसे लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी. साथ ही महिला कांवड़ियों की सुरक्षा और मदद के लिए रास्तों पर महिला पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा.

गंगा नदी के बढ़ते हुए जल स्तर को ध्यान में रखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और जल पुलिस के साथ गोताखोरों की तैनाती की जाएगी.ट्रैफिक डायवर्जन प्लान एडवाइजरीसभी थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा मार्गों को अतिक्रमण मुक्त, पुलिस गश्त बढाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन प्लान एडवाइजरी समय से जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान म्यूजिक सिस्टम की आवाज को तय लिमिट से ज्यादा नहीं करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे किसी को असुविधा न हो.

1500 पुलिसकर्मी 24 घंटे रहेंगे तैनातइसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों के मालिक को अपने स्पष्ट नाम के बोर्ड के साथ होटल मेन्यू को लगाने का आदेश भी है. इसके अलावा कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी कुछ निर्देश जारी किए गए हैं. इसके लिए क्यूआरटी की 10 टीमें और लगभग 1500 पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे, 8 ड्रोन और 200 सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी, 10 अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाएगी.

यूपी के सभी छोटे और बड़े शहर बनेंगे ग्रीन सिटी, योगी सरकार की नई हरित नीति से मिलेगा अवॉर्ड
भाई-भाभी का छुपा रिश्ता बना परिवार की बदनामी की वजह, 20 साल की शादी तोड़कर…
निगम PRO अजय शुक्ला हटाए गए, तिलेश्वर सम्हालेंगे जनसम्पर्क, शरद दुबे और रीता चतुर्वेदी का बढ़ा प्रभार
School Corporal Punishment : पैर न छूने पर भड़की शिक्षिका, मासूम बच्चों पर टूटा कहर, गूंज उठी चीखें
ग्वालियर कलेक्टर को हाई कोर्ट की फटकार – ‘पब्लिक का काम नहीं कर रहे, खुद को राजा मान रहे’..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?