CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चुनाव आयोग vs विपक्ष: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर SC में घमासान

चुनाव आयोग vs विपक्ष: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर SC में घमासान

By Newsdesk Admin
10/07/2025
Share

सीजी भास्कर 10 जुलाई बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. इस मामले पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हो रही है. जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ इस पर सुनवाई कर रही है. याचिकाकर्ता की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायण ने कहा कि हम वोटर्स लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण को चुनौती दे रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि हम सभी याचिकाओं पर नहीं जाएंगे. वहीं, चुनाव आयोग की पैरवी पूर्व अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल कर रहे हैं.

कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि पहले ये साबित कीजिए कि चुनाव आयोग जो कर रहा है, वह सही नहीं है. गोपाल शंकर नारायण ने कहा कि अपने दावे के प्रमाण में 11 दस्तावेजों को अनिवार्य किया गया है. ये पूरी तरफ से पक्षपातपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पहली जुलाई 2025 को 18 साल की आयु वाले नागरिक वोटर लिस्ट में शामिल हो सकते हैं. वोटर लिस्ट की समरी यानी समीक्षा हर साल नियमित रूप से होती है। इस बार की हो चुकी है. लिहाजा अब करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि चार कसौटियों पर ये कवायद गलत है. ये कवायद नियमों के खिलाफ है. भेदभावपूर्ण, एकतरफा और मनमानी है. दूसरा कानूनी प्रावधानों का गलत मायना निकाला गया है.

इस पर जस्टिस धूलिया ने कहा कि आपका ये कहना कि ये काल्पनिक है उचित नहीं है. उनका अपना लॉजिक है. जस्टिस धूलिया ने याचिकाकर्ता को कहा कि आप ये नहीं कह सकते कि चुनाव आयोग जो कर रहा है वो कर नहीं सकता. उनके अपने तर्क हैं. चुनाव आयोग ने तारीख तय कर दी है. इसमें आपको क्या आपत्ति है? आप तर्कों से ये साबित करें कि आयोग सही नहीं कर रहा है.याचिकाकर्ताओं के तर्कों पर क्या बोला कोर्ट?याचिकाकर्ता के अधिवक्ता गोपाल शंकर ने कहा कि चुनाव आयोग SIR को पूरे देश में लागू करना चाहता है और इसकी शुरुआत बिहार से की जा रही है. इस पर जस्टिस धूलिया ने कहा कि चुनाव आयोग वही कर रहा है, जो संविधान में दिया गया है. तो आप यह नहीं कह सकते कि वे ऐसा कुछ कर रहे हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए?गोपाल शंकर नारायणन ने कहा कि चुनाव आयोग वह कर रहा जो उसे नहीं करना चाहिए. यहां कई स्तरों पर उल्लंघन हो रहा है. यह पूरी तरह से मनमाना और भेदभावपूर्ण है.

मैं आपको दिखाऊंगा कि उन्होंने किस तरह के सुरक्षा उपाय दिए हैं. दिशानिर्देशों में कुछ ऐसे वर्गों का उल्लेख है जिन्हें इस रिवीजन प्रक्रिया के दायरे में नहीं लाया गया है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया की कानून में कोई आधार नहीं है.कोर्ट ने कहा कि क्या चुनाव आयोग जो सघन परीक्षण कर रहा है वो नियमों में है या नहीं? और ये सघन परीक्षण कब किया जा सकता है? आप ये बताइए कि ये अधिकार क्षेत्र में आयोग के है या नहीं? इस पर गोपाल ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में है.

Indore Road Accident : इंदौर में रफ्तार का कहर: एमआर-10 ब्रिज पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, 500 मीटर तक घसीटता ले गया
पीएम मोदी से मिलने से पहले RT-PCR अनिवार्य, बढ़ती कोविड लहर के बीच बड़ा फैसला
बिहार में 40 दिनों में 17 नक्सली, 137 इनामी और 17 टॉप-10 अपराधी अरेस्ट, ADG ने तेजस्वी के पोस्ट पर जताई आपत्ति
गैंगस्टर के निशाने पर एक्टर! मुंबई पुलिस ने हत्या को अंजाम देने से पहले हथियारों के साथ पकड़े 5 बदमाश
”जब मैं हंसता हूं तो लोग डर जाते हैं” ⭕ अपनी कातिलाना आखों से डराने वाले साजिद ने पत्रकार को दिया बेखौफ जवाब, लोग नहीं रोक पाए हंसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल…

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी…

Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में…

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग जिले के चर्चित संतोष…

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिस्वास्थ्य

ब्लड शुगर के बढ़ने से बिगड़ी लालू प्रसाद यादव की तबियत, किसी भी वक्त जा सकते हैं Delhi

02/04/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kanker Republic Day Celebration: कांकेर में पहली बार दिखेगा इतिहास बनाता हॉर्स राइडिंग स्टंट

24/01/2026
खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

क्रिकेट एसोसिएशन : क्या महान आर्यमन सिंधिया संभालेंगे कमान? चुनाव की घोषणा 2 को

18/08/2025
देश-दुनिया

कांग्रेस सांसद भजन लाल जाटव बोले, ‘पार्टी में गद्दार पैदा हो गए, काम हमसे कराया, वोट BJP को डाले’

26/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?