CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Leopard Attack : तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों से मिलने अस्पताल पहुंचीं डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बेहतर इलाज और सहायता दिलाने का दिया भरोसा

Leopard Attack : तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों से मिलने अस्पताल पहुंचीं डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बेहतर इलाज और सहायता दिलाने का दिया भरोसा

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Leopard Attack
Leopard Attack

सीजी भास्कर, 1 अगस्त :  नगरी क्षेत्र के कर्राघाटी में तेंदुए के हमले में घायल (Leopard Attack) हुए ग्रामीणों का हालचाल जानने पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सिविल अस्पताल नगरी पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल धरम नेताम और गांधी राम से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

Contents
  • घायलों के इलाज की जानकारी ली Leopard Attack
  • परिजनों को बंधाया ढांढस
  • वन विभाग से उठाए प्रभावी कदमों की मांग Leopard Attack
  • कई जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि वन्यजीवों के हमलों से प्रभावित परिवारों को समय पर बेहतर इलाज के साथ शासन की ओर से मिलने वाली सहायता भी शीघ्र उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

Leopard Attack
Leopard Attack

यह भी पढ़ें :  Raigarh Sex Racket : रायगढ़ में दो जगह चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

घायलों के इलाज की जानकारी ली Leopard Attack

पूर्व विधायक ने अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से चर्चा कर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश देने की बात भी कही।

परिजनों को बंधाया ढांढस

डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने घायलों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हिम्मत बंधाई। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन और संबंधित विभागों को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना चाहिए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि घायलों के उपचार और शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक पहल की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  Jewellery Mortgage Fraud Case : भिलाई में गिरवी के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार

वन विभाग से उठाए प्रभावी कदमों की मांग Leopard Attack

पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही लोगों के लिए चिंता का विषय बन रही है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए वन विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाने की भी मांग की।

कई जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

अस्पताल में लखन लाल ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव भरत निर्मलकर, रुद्र प्रताप नाग, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और घायल ग्रामीणों के परिजन भी मौजूद (Leopard Attack) रहे।

खबरें और भी हैं :  Chhattisgarh Rain Alert : दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा बारिश का खतरा, भारी बारिश का अलर्ट जारी, गरियाबंद में निर्माणाधीन पुल ढहा

रिपोर्टर : रिजवान मेमन

Mahanadi Drowning Case: नहाने के दौरान महानदी में डूबा युवक, घटमडवा गांव में मची अफरा-तफरी
Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त
छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा: अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR, मेंटेनेंस लापरवाही आई सामने
Cloth Shop Fire Surguja: शांतिपारा में कपड़ा दुकान धू-धू कर जली, लाखों का माल मिनटों में राख
Tatapani Mahotsav : तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026 की तैयारियों में प्रशासन जुटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Marigold Farming
Marigold Farming : धान छोड़ गेंदा की खेती से बदली किस्मत, गरियाबंद के किसान ने कमाए 2 लाख रुपये, अब दूसरे भी ले रहे प्रेरणा

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा…

Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित
Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

Surajpur Pond Accident : खेलते-खेलते तालाब में उतरे दो बच्चे, डूबने से दर्दनाक मौत
Surajpur Pond Accident : खेलते-खेलते तालाब में उतरे दो बच्चे, डूबने से दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को एक…

Takhaptur CMO Car Accident : तखतपुर सीएमओ की कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत
Takhaptur CMO Car Accident : तखतपुर सीएमओ की कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

बिलासपुर जिले के मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास शनिवार…

Gariaband Bridge Collapse
Gariaband Bridge Collapse : गरियाबंद में तेज बहाव के आगे ढहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित

  लगातार हो रही भारी बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?