CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ramgarh Mahotsav 2026 : सीएम विष्णुदेव साय ने सीताबेंगरा गुफा का किया अवलोकन

Ramgarh Mahotsav 2026 : सीएम विष्णुदेव साय ने सीताबेंगरा गुफा का किया अवलोकन

By Newsdesk Admin
30/06/2026
Share

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला के रूप में विख्यात सीताबेंगरा गुफा का अवलोकन किया और इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की. मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही जोगीमारा गुफा के प्राचीन शिलालेख, भित्तिचित्रों तथा क्षेत्र की अनूठी प्राकृतिक धरोहर हाथीपोल का भी अवलोकन किया. इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. (Ramgarh Mahotsav 2026)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रामगढ़ सरगुजा की हजारों वर्ष पुरानी सांस्कृतिक चेतना, कला, आस्था और गौरवशाली इतिहास का जीवंत प्रतीक है. उन्होंने कहा कि विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला के रूप में विख्यात यह स्थल संस्कृति, इतिहास, साहित्य एवं पर्यटन का अद्भुत संगम है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती केवल प्राकृतिक संपदा से ही समृद्ध नहीं है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत भी विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान रखती है. रामगढ़ जैसी धरोहरें हमारी ऐतिहासिक अस्मिता और सांस्कृतिक गौरव की अमूल्य निधि हैं, जिनका संरक्षण और संवर्धन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. (Ramgarh  Mahotsav 2026)उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें और स्थानीय लोगों को भी रोजगार और आजीविका के नए अवसर प्राप्त हों.

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ पर्वत की पश्चिमी ढलान पर स्थित सीताबेंगरा एवं जोगीमारा गुफाएँ भारतीय इतिहास, स्थापत्य, शिलालेख एवं चित्रकला की अनुपम धरोहर मानी जाती हैं. मान्यता है कि महाकवि कालिदास ने इन्हीं पहाड़ियों में अपनी कालजयी कृति “मेघदूतम्” की रचना की थी, जिसका आरंभ “आषाढस्य प्रथमदिवसे” से होता है. इसी ऐतिहासिक एवं साहित्यिक स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आषाढ़ के प्रथम दिवस पर रामगढ़ महोत्सव (Ramgarh Mahotsav 2026) का आयोजन किया जाता है. लगभग 44 फीट लंबी सीताबेंगरा गुफा में निर्मित प्राकृतिक रंगमंच, जोगीमारा गुफा में तीसरी-दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व की भित्तिचित्र परंपरा तथा यहाँ प्राप्त प्राचीन अभिलेख इस क्षेत्र को विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं.

रामगढ़ की एक अन्य महत्वपूर्ण पहचान “हाथीपोल” नामक प्राकृतिक सुरंग है. लगभग 180 फीट लंबी और 15 से 20 फीट ऊंची यह प्राकृतिक सुरंग अपनी अनूठी संरचना के कारण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है. माना जाता है कि वर्षों तक जल प्रवाह के कारण इसका वर्तमान स्वरूप विकसित हुआ. सुरंग के दूसरे छोर पर स्थित सीताबेंगरा एवं जोगीमारा गुफाएं इस सम्पूर्ण क्षेत्र को और अधिक रहस्यमयी, आकर्षक एवं ऐतिहासिक महत्व प्रदान करती हैं. रामगढ़ पर्वत के निचले शिखर पर स्थित इन कलात्मक गुफाओं का संबंध रामायणकालीन परंपराओं से भी जोड़ा जाता है, जिसके कारण यह स्थल धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.

Bilaspur School Blast: संदिग्ध छात्रा परिवार समेत फरार, पुलिस तलाश में नाकाम..
कोटा में फंदे से झूली छात्रा, दो सालों की तैयारी के बाद आज देना था NEET का एग्जाम
बेमेतरा विधायक के काफिले को जबरन रोकने कांग्रेसी युवाओं ने अड़ाई बाईक, करते रहे पीछा, विडियो वायरल
व्यापमं सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025: बिलासपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सख्ती से आयोजित परीक्षा, कठिन सवालों से परीक्षार्थी परेशान
IAS Reshuffle : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव, 43 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?