CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED Raid On Son Of Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के घर समेत 14 जगह ईडी ने मारा छापा, शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसी का एक्शन

ED Raid On Son Of Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के घर समेत 14 जगह ईडी ने मारा छापा, शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसी का एक्शन

By Newsdesk Admin
10/03/2025
Share

▶️ भूपेश बघेल के परिवार तक भी जांच की आंच, देखिए विडियो

सीजी भास्कर, 10 मार्च। शराब घोटाला मामले से जुड़े हैं, ईडी छापेमारी के तार। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2161 करोड़ का शराब घोटाला होने के आरोप लगे थे। इस मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और कई अफसरों को पहले गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में भूपेश बघेल के परिवार तक भी जांच की आंच पहुंच गई है। कवासी लखमा से पूछताछ के आधार पर भूपेश बघेल के बेटे और अन्य ठिकानों पर रेड होने की जानकारी मिल रही है।

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर छापा मारा है। भूपेश बघेल के बेटे के घर के आलावा ईडी ने छत्तीसगढ़ में 13 और जगह भी छापे मारे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और अन्य के यहां ईडी की छापेमारी हुई है।

ईडी सूत्रों के हवाले से मीडिया ने खबर दी है कि ये छापे शराब घोटाला मामले से जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ में 2161 करोड़ का शराब घोटाला होने के आरोप लगे थे। इस मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और कई अफसरों को पहले गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में भूपेश बघेल के परिवार तक भी जांच की आंच पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक कवासी लखमा से ईडी की पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर ही भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य तक ईडी पहुंची है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग देख चुके हैं। तब उन पर करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था। शराब घोटाला मामले में ईडी ने 28 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ में कई जगह छापे मारे थे। फिर छापों से मिले सबूतों के आधार पर ईडी ने इस ल 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। कई अन्य भी गिरफ्तार हो चुके हैं। माना जा रहा है कि ईडी अब मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है।

इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था। ये मामला वर्ष 2019 का है। तब छत्तीसगढ़ में डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर दुकानों से अवैध शराब बेचने का मामला हुआ था। इस घोटाले से छत्तीसगढ़ के खजाने को करोड़ों के राजस्व का नुकसान होने का आरोप है। आरोप ये भी है कि कवासी लखमा ने शराब घोटाला के जरिए 72 करोड़ रुपए का कमीशन लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने जांच में पाया कि शराब की बोतलों पर जो होलोग्राम लगाया गया, वो यूपी के नोएडा स्थित एक कंपनी में बने थे। आरोप है कि ये कंपनी पात्र नहीं थी, लेकिन नियम बदलकर उसे होलोग्राम बनाने का टेंडर दिया गया। इसके बदले कंपनी के मालिक से करोड़ों की रकम ली गई।

Budget 2026 Fisheries Boost: “Fish Farming Economy” पर सरकार का बड़ा दांव
Rae Bareli Dalit Murder Case: भीड़ की पिटाई से गई जान, अब NSA में होगी कार्रवाई
Auto Caught Fire : कोरबा में चलती ऑटो में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ट्रक की ठोकर से नंदिनी रोड का स्वागत द्वार क्षतिग्रस्त, ट्रक पलटा, निगम के सफाई दरोगा ने लिखाई रपट
संगम स्नान कर रायपुर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 6 गंभीर भेजे गए जिला अस्पताल, बोलेरो ट्रक भिड़ंत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?