सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं (BSP Copper Theft) ले रही हैं। संयंत्र के भीतर घुसकर कॉपर ट्यूब पार करने वाले एक आरोपी को भिलाई भट्ठी पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपी के पास से 10 किलो वजनी तांबे के टुकड़े और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

बोरिया गेट के पास पकड़ा गया आरोपी BSP Copper Theft
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 13 अक्टूबर की है जब उतई के गांधी चौक निवासी हेमराज साहू उर्फ गोलू (38 वर्ष) संयंत्र के कोक ओवन जेटी एरिया स्थित बैटरी नंबर 9-10 के पास अनधिकृत रूप से दाखिल (BSP Copper Theft) हुआ। वहां से आरोपी ने 10 किलोग्राम कॉपर ट्यूब के टुकड़े चोरी कर लिए और उन्हें छिपाकर बाइक से बाहर निकलने की फिराक में था।
मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही भिलाई भट्ठी पुलिस हरकत में आई और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बोरिया गेट के पास संदेही (BSP Copper Theft) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से करीब 12 हजार 780 रुपये मूल्य की कॉपर ट्यूब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एसएल 8761 बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी हेमराज साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दुर्ग पुलिस ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।


