सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए म्यूल अकाउंट (किराए के बैंक खाते) मुहैया कराने वाले 7 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार (Mule Accounts) किया है। यह कार्रवाई एसीसीयू, थाना सुपेला और खुर्सीपार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें: Box Office Clash October 2026 : 5 फिल्मों की टक्कर, रजनीकांत से विजय देवरकोंडा तक सितारों की अग्निपरीक्षा
सुपेला और खुर्सीपार से हुई गिरफ्तारी Mule Accounts
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी 5 से 15 हजार रुपये तक के कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड सौंप (Mule Accounts) देते थे। जांच में इन खातों से लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है।
कार्रवाई के दौरान सुपेला क्षेत्र से शुभम चौधरी व गुरमीत कौर तथा खुर्सीपार क्षेत्र से तरुण नायक, निखिल नेताम, यसमीत सिंह, गौरव साहू और नरगिस को पकड़ा (Mule Accounts) गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक दस्तावेज, एटीएम, चेकबुक, मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
खबरें और भी हैं…Mungeli Paddy Procurement : मुंगेली में अब 113 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, 25 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन पूरा करने के निर्देश



