सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के धमतरी में युवक की आत्महत्या से जुड़े मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। लिनेश साहू की मौत के मामले में उसकी पत्नी, सास-ससुर और दो सालियों को 5-5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। पांचों पर 500-500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। (Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case)
यह भी पढ़ें : Triple Murder : तिहरे हत्याकांड में एक साल के भीतर बड़ा फैसला, पांच आरोपियों को उम्रकैद; ढाबे के पास हुआ था खूनी खेल

आत्महत्या से पहले वॉट्सऐप स्टेटस में लगाए थे आरोप : Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
मामला पोटियाडीह गांव का है। 7 दिसंबर 2024 को लिनेश ने आत्महत्या कर ली थी। घटना से पहले उसके वॉट्सऐप स्टेटस में पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होने और ईसाई धर्म अपनाने के दबाव का आरोप लगाया गया था।
यह भी पढ़ें : Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR
भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत दोषी करार
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की। अभियोजन पक्ष ने वॉट्सऐप मैसेज समेत अन्य सबूत अदालत में पेश किए। कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत पांचों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें : Surajpur Murder Case : शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
ख़बरें और भी हैं :Ambedkar Post Case : आंबेडकर पर आपत्तिजनक Instagram पोस्ट मामले में FIR रद्द करने से इन्कार


