सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा की एक युवती विदेश में नौकरी पाने के लालच में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के जाल (Myanmar Job Fraud) में फंस गई। फेसबुक पर बैंकॉक में ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी का विज्ञापन देखकर उसने संपर्क किया था। उसे हर महीने करीब 30 हजार थाई बात वेतन देने का वादा किया गया था।

पासपोर्ट छीना, ऑनलाइन ठगी के लिए बनाया दबाव Myanmar Job Fraud
आरोप है कि युवती को पहले बेंगलुरु बुलाया गया और फिर थाईलैंड ले जाकर सीमा पार कर म्यांमार के केके पार्क पहुंचा दिया गया। वहां उसका पासपोर्ट छीनकर उसे बंधक बना लिया गया। पीड़िता के मुताबिक, उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई। उसे फर्जी सोशल मीडिया खाते बनाकर ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर भारतीय लोगों से ठगी करने के लिए मजबूर किया गया।
यह भी पढ़ें…JP Nadda Durg Visit : जेपी नड्डा का दुर्ग दौरा, बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो-एंट्री
महाराष्ट्र की महिला गिरफ्तार
युवती भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन की मदद से सुरक्षित भारत लौट आई। इसके बाद उसने कोरबा के दर्री थाने में शिकायत (Myanmar Job Fraud) दर्ज कराई। जांच के दौरान महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी 35 वर्षीय स्नेहा भथलाल बडोले की संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 143(2) और 146 के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि विदेश में नौकरी के अनजान विज्ञापनों की जांच किए बिना भरोसा न करें।
खबरें और भी हैं…SBI Life Bima Ki Baat Campaign : SBI लाइफ का ‘बीमा की बात’ अभियान शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों तक पहुंचेगी वैन


