सीजी भास्कर, नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) को लेकर चुनाव आयोग ने छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने दावे-आपत्तियां जमा करने और उनके निपटारे की समय-सीमा में बदलाव किया है। हरियाणा, तेलंगाना, नागालैंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी। वहीं, दिल्ली में मतदाताओं को अंतिम सूची के लिए 22 दिसंबर तक इंतजार करना होगा। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब SIR की प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में फॉर्म-6 से जुड़ी सुनवाई के दौरान दिल्ली में चल रही पुनरीक्षण प्रक्रिया का मुद्दा भी उठा था।
यह भी पढ़ें : Durg Gas Cylinder Blast : करवाचौथ पर दुर्ग में गैस सिलेंडर में धमाका, घर में लगी आग, परिवार के 6 सदस्य सुरक्षित
छह जगहों के लिए बदला कार्यक्रम
चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध के बाद संशोधित तारीखें तय की हैं। पांच राज्यों में अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख 30 नवंबर रखी गई है। दिल्ली में दावे और आपत्तियां जमा करने के लिए 25 नवंबर तक का समय दिया गया है, जबकि अंतिम सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी।
यह भी पढ़ें : Sanju Tripathi Murder Case : न्यायधानी के सबसे चर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, सभी 22 आरोपी बरी
कहां कब तक होगा निपटारा
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावे और आपत्तियों के नोटिस एवं निपटारे की प्रक्रिया की अंतिम तारीख अलग-अलग रखी गई है।
- हरियाणा: 20 नवंबर 2026 तक दावे-आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया।
- आंध्र प्रदेश: 20 नवंबर 2026 तक निपटारा।
- महाराष्ट्र: 25 नवंबर 2026 तक निपटारा।
- नागालैंड: 25 नवंबर 2026 तक निपटारा।
- तेलंगाना: 26 नवंबर 2026 तक निपटारा।
- दिल्ली: 15 दिसंबर 2026 तक दावे-आपत्तियों का निपटारा।
यह भी पढ़ें : Bastar Technical Assistants : बस्तर में चार तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई, दो ने दिया इस्तीफा और एक की सेवा समाप्त
महाराष्ट्र में 13 नवंबर तक जमा होंगे दावे
महाराष्ट्र में मतदाताओं के लिए दावे और आपत्तियां जमा करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद 25 नवंबर तक इनके निपटारे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्य में अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी होगी।
यह भी पढ़ें : Cyclone Arnab Crop Loss : चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा निर्देश, किसानों को जल्द मिलेगी सहायता राशि
हरियाणा और आंध्र प्रदेश की तारीखें
हरियाणा में दावे और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 20 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। आंध्र प्रदेश के लिए भी निपटारे की अंतिम तारीख 20 नवंबर तय की गई है। यहां भी अंतिम सूची 30 नवंबर को जारी होगी।
यह भी पढ़ें : Myanmar Job Fraud : विदेश में नौकरी का झांसा देकर कोरबा की युवती को म्यांमार भेजा, बनाया बंधक
तेलंगाना और नागालैंड में भी संशोधन
तेलंगाना में दावे और आपत्तियों के नोटिस एवं निपटारे की प्रक्रिया 26 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। वहीं, नागालैंड में इसके लिए 25 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। दोनों राज्यों में अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित होगी।
यह भी पढ़ें : JP Nadda Durg Visit : जेपी नड्डा का दुर्ग दौरा, बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो-एंट्री
दिल्ली में 25 नवंबर तक मौका
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी में SIR (SIR 2026) की समय-सीमा बढ़ाई है। अब मतदाता 25 नवंबर 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां जमा कर सकेंगे। यहां अर्हक तिथि यानी क्वालिफाइंग डेट 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। दिल्ली में दावे और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 22 दिसंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Supreme Court On Digital Arrest : डिजिटल अरेस्ट पर CJI सख्त, बोले- बैंक लापरवाही करें तो हर्जाना दें
अधिकारियों को प्रचार-प्रसार के निर्देश
चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य मतदाताओं तक नई तारीखों की जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे निर्धारित समय के भीतर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकें। मतदाताओं को सलाह है कि वे अपने नाम और विवरण की जांच कर लें और जरूरत पड़ने पर तय समय-सीमा में आवेदन करें।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh BEd DElEd Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में बीएड-डीएलएड की बची सीटों पर प्रवेश, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म



