CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh BEd DElEd Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में बीएड-डीएलएड की बची सीटों पर प्रवेश, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म

Chhattisgarh BEd DElEd Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में बीएड-डीएलएड की बची सीटों पर प्रवेश, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म

By Newsdesk Admin
29/10/2026
Share
Chhattisgarh BEd DElEd Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में बीएड-डीएलएड की बची सीटों पर प्रवेश, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म
Chhattisgarh BEd DElEd Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में बीएड-डीएलएड की बची सीटों पर प्रवेश, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म

सीजी भास्कर, रायपुर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड (Chhattisgarh BEd DElEd Admission 2026) में प्रवेश लेने से चूक गए अभ्यर्थियों के लिए एक और मौका मिलने जा रहा है। सत्र 2026-27 के लिए तीसरे और अंतिम चरण की काउंसलिंग 5 नवंबर से शुरू होगी। इस दौरान अभ्यर्थी 10 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेजों के विकल्प भर सकेंगे। दो चरणों की काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों पर मेरिट के आधार पर आवंटन किया जाएगा।

Contents
  • 5 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
  • दोबारा नहीं देनी होगी फीस
  • सीट मिली तो लेना होगा प्रवेश
  • 22 और 23 नवंबर को विकल्प संशोधन
  • कौन नहीं ले सकेगा हिस्सा

इस प्रक्रिया में नए अभ्यर्थियों के साथ वे उम्मीदवार भी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन अब तक किसी कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है या अपना प्रवेश निरस्त करा लिया है। हालांकि, इस बार सीट आवंटित होने के बाद प्रवेश नहीं लेने पर आगे की काउंसलिंग में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Patwari Suspended :  जमीन बंटवारे के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप, पटवारी निलंबित

 

5 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

बीएड-डीएलएड प्रवेश (Chhattisgarh BEd DElEd Admission 2026) के तीसरे चरण में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ कॉलेजों के विकल्प भरने होंगे। इसके बाद मेरिट और उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर आवंटन सूची जारी की जाएगी। शुरुआती तीन आवंटन सूचियों के बाद खाली सीटों के लिए कॉलेज विकल्पों में संशोधन का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद चौथी, पांचवीं और छठवीं आवंटन सूची जारी होगी।

 

 

यह भी पढ़ें :  NZ vs IND 4th T20I Weather Report : आकलैंड में मैच से पहले बारिश, क्या भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 धुल जाएगा? जानें मौसम का हाल

 

दोबारा नहीं देनी होगी फीस

पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यर्थियों को तीसरे चरण में शामिल होने के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, नए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ेगा। इस चरण में भाग लेने के लिए पहले से पंजीकृत और नए, दोनों तरह के अभ्यर्थियों को अपनी सहमति देना अनिवार्य होगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Nagpur MLC Election Result 2026 : नागपुर में हार के बाद BJP की किरकिरी! फडणवीस ने डिलीट किया कांग्रेस पर तंज वाला ट्वीट

 

 

सीट मिली तो लेना होगा प्रवेश

तीसरे चरण की काउंसलिंग (Chhattisgarh BEd DElEd Admission 2026) में कॉलेज का विकल्प भरते समय अभ्यर्थियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। सहमति देने के बाद यदि किसी कॉलेज में सीट आवंटित होती है, तो वहां प्रवेश लेना अनिवार्य रहेगा। आवंटित सीट पर प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों को आगे की आवंटन सूचियों में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए विकल्प भरने से पहले कॉलेजों का चयन सोच-समझकर करने की सलाह दी गई है।

 

 

यह भी पढ़ें :  BJP Vs Shiv Sena : महाराष्ट्र में हार के बाद महायुति में घमासान! शिंदे की शिवसेना पर बीजेपी के गंभीर आरोप

 

22 और 23 नवंबर को विकल्प संशोधन

पहली तीन आवंटन सूचियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 और 23 नवंबर को कॉलेज विकल्पों में संशोधन का अवसर मिलेगा। यह सुविधा केवल उन पंजीकृत अभ्यर्थियों को दी जाएगी, जिन्हें तीसरे चरण की शुरुआती तीन सूचियों में कोई सीट आवंटित नहीं हुई है। विकल्प संशोधन के लिए भी सहमति देना जरूरी होगा। इस दौरान नया रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट नहीं मिली है और जिन्होंने विकल्प संशोधन के लिए सहमति नहीं दी है, उनके पहले से भरे गए विकल्प ही मान्य रहेंगे। इसके बाद चौथी, पांचवीं और छठवीं आवंटन सूची जारी की जाएगी।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Crime :  बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला गिरफ्तार

 

 

कौन नहीं ले सकेगा हिस्सा

 

जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही किसी संस्थान में प्रवेश ले लिया है, वे तीसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं, पहले रजिस्ट्रेशन कराने के बावजूद प्रवेश नहीं लेने वाले, अपना प्रवेश निरस्त कराने वाले या किसी कारण से पिछली प्रक्रिया से बाहर हुए अभ्यर्थियों को इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश से जुड़े जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। अंतिम चरण में प्रवेश उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर ही दिया जाएगा। इसलिए रजिस्ट्रेशन, कॉलेज विकल्प भरने और सहमति देने की निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें : School Principal :  स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर प्रिंसिपल हटाए गए, अभिभावकों ने की थी शिकायत

 

 

मध्य प्रदेश के स्कूलों में छात्रों को पीटना शिक्षकों को पड़ेगा भारी, शारीरिक दंड पर लगा प्रतिबंध
CGBSE Board Result 2026 : 10वीं और 12वीं के 5.66 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, कल आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट
CGPSC 2023 का आया रिजल्ट, बलौदा बाजार के किसान के बेटे ने किया टॉप, टॉप-10 में 6 पुरूष और 4 महिला अभ्यर्थी, 17 सेवाओं के लिए 242 पदों के लिए हुई भर्ती, CM विष्णुदेव ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ के इस संकुल से 12वीं की टॉपर छात्रा को मिलेगी स्कूटी 🟠 मंत्री ने की घोषणा 🟢 गांव पहुंचे कैबिनेट मिनिस्टर, बच्चों से पूछा सवाल, जवाब देने वाले को मिला पुरस्कार
Korba Teacher Vacancy : 138 स्कूल एक शिक्षक के भरोसे, 250 से ज्यादा पद खाली, भर्ती में देरी क्यों

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Accident
Bilaspur Accident :  बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, इलाज के दौरान युवक की मौत

बिलासपुर में मंगलवार देर रात नेहरू चौक के…

Chhattisgarh Horticulture Advisory : चक्रवात के असर से फसलों पर खतरा! किसानों को उद्यानिकी विभाग की सलाह, पानी निकासी और पौधों को सहारा देना जरूरी
Chhattisgarh Horticulture Advisory : चक्रवात के असर से फसलों पर खतरा! किसानों को उद्यानिकी विभाग की सलाह, पानी निकासी और पौधों को सहारा देना जरूरी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात के कारण बारिश और तेज…

Chhattisgarh Hangman
Chhattisgarh Hangman :  छत्तीसगढ़ में जल्लाद बनने को तैयार पुलिस संघ के अध्यक्ष, सीएम और गृहमंत्री को लिखा पत्र

सजा सुनाए जाने के बाद अब जल्लाद की…

Balod Gangrape Case
Balod Gangrape Case :  बालोद में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की…

Chhattisgarh Holiday Calendar 2027 : छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 110 अवकाश घोषित; देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh Holiday Calendar 2027 : छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 110 अवकाश घोषित; देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में अगले साल छुट्टियों (Chhattisgarh Holiday Calendar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?