सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को निलंबित (Patwari Suspended) कर दिया गया है। पटवारी का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो करीब एक साल पुराना है।
50 हजार रुपये मांगने का आरोप Patwari Suspended
मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि जमीन का बंटवारा करने के लिए 50 हजार रुपये मांगे गए थे। इसी दौरान 25 हजार रुपये दिए जाने का वीडियो बनाया गया। पटवारी ने पहले वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। बताया गया है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Patwari Suspended) कर दिया। यह कार्रवाई तहसीलदार की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
यह भी पढ़ें…BJP Vs Shiv Sena : महाराष्ट्र में हार के बाद महायुति में घमासान! शिंदे की शिवसेना पर बीजेपी के गंभीर आरोप
सात दिन में आरोप पत्र देने के निर्देश
निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय कोटा स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय (Patwari Suspended) तय किया गया है। साथ ही संबंधित पटवारी के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
खबरें और भी हैं…Amazon Layoffs : अमेजन में फिर छंटनी, 250 कर्मचारियों की गई नौकरी, सुबह ईमेल से मिली सूचना



