सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार बारिश से मौसम ठंडा (Raipur Rain) हो गया है। गुरुवार को दिन का तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, तेज हवाओं और खेतों में पानी भरने से धान की खड़ी फसल गिर गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

आरंग में खेतों में भरा पानी Raipur Rain
आरंग के ग्राम भिलाई में बारिश के कारण खेतों में करीब 9 इंच से एक फीट तक पानी भरने की जानकारी सामने आई है। किसान नेता पारसनाथ साहू ने वीडियो जारी कर फसल को हुए नुकसान की जानकारी दी। पानी भरने से धान के दाने खराब होने और फसल सड़ने की आशंका है।
किसानों ने मांगा मुआवजा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बारिश से प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कराने और नुकसान के आकलन के आधार पर किसानों को मुआवजा देने (Raipur Rain) की मांग की है। उनके मुताबिक, बस्तर से सरगुजा तक बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
बिजली सप्लाई भी हुई प्रभावित
बारिश के चलते राजधानी के बाजारों में आवाजाही प्रभावित (Raipur Rain) हुई। बिजली विभाग के मुताबिक, शहर के 10 से ज्यादा फीडरों में दिक्कत आई, जिन्हें सुधारने के लिए टीमें लगाई गईं। मौसम विभाग ने रायपुर में बादल छाए रहने और बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
खबरें और भी हैं…Patwari Suspended : जमीन बंटवारे के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप, पटवारी निलंबित


