CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Temple Land Compensation : रायगढ़ में 10 मंदिरों की जमीन अधिग्रहित, 2.87 करोड़ रुपये का मुआवजा वर्षों से अटका

Temple Land Compensation : रायगढ़ में 10 मंदिरों की जमीन अधिग्रहित, 2.87 करोड़ रुपये का मुआवजा वर्षों से अटका

By Newsdesk Admin
12/10/2026
Share
Temple Land Compensation
Temple Land Compensation : रायगढ़ में 10 मंदिरों की जमीन अधिग्रहित, 2.87 करोड़ रुपये का मुआवजा वर्षों से अटका

सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर । रायगढ़ जिले में सरकारी परियोजनाओं के लिए 10 मंदिरों की जमीन अधिग्रहित की गई, लेकिन मुआवजे की राशि अब तक मंदिरों तक नहीं पहुंच पाई है। राजस्व रिकॉर्ड में जमीन के मालिक के रूप में भगवान के नाम दर्ज होने और उनकी ओर से भुगतान प्राप्त करने के लिए वैधानिक प्रतिनिधि तय नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। इन मामलों में कुल 1 करोड़ 37 लाख 94 हजार 312 रुपये का मूल मुआवजा लंबित है। (Temple Land Compensation)

Contents
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भुगतान में कानूनी अड़चन : Temple Land Compensation
  • मंदिरों की आय प्रभावित, किसानों को भी परेशानी
  • कानूनी प्रतिनिधि तय कर भुगतान का रास्ता निकालने की मांग : Temple Land Compensation

करीब नौ साल से भुगतान अटका होने के कारण ब्याज सहित यह रकम बढ़कर लगभग 2 करोड़ 86 लाख 92 हजार रुपये हो गई है। अधिग्रहण से जुड़े ज्यादातर मामले 2017 से 2020 के बीच के हैं। इनमें श्रीराम-जानकी, भगवान महादेव और जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिरों की जमीन शामिल है।

 

यह भी पढ़ें : Ram Navami Celebration Raipur: भक्ति, रोशनी और शोभायात्रा से गूंजा शहर, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भुगतान में कानूनी अड़चन : Temple Land Compensation

6 सितंबर 2021 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, पुजारी मंदिर की संपत्ति का प्रबंधक होता है, भू-स्वामी नहीं। ऐसे में मुआवजे की राशि सीधे पुजारी को नहीं दी जा सकती। यदि मंदिर का पंजीकृत ट्रस्ट या वैधानिक प्रबंधन संस्था है, तो उसके दस्तावेजों के आधार पर भुगतान किया जा सकता है। लेकिन जहां अधिकृत प्रतिनिधि स्पष्ट नहीं है, वहां पहले यह तय करना जरूरी है कि देवता की ओर से मुआवजा प्राप्त करने का अधिकार किसे है।

राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर के देवता का नाम भू-स्वामी के रूप में दर्ज है, जबकि देखरेख करने वाले पुजारी या अन्य व्यक्ति का नाम सर्वराकार के तौर पर है। इसी वजह से भुगतान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

 

यह भी पढ़ें : बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर विवाद : जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने यूपी सरकार को घेरा, कहा – “मंदिरों को क्यों निशाना बनाया जा रहा..?”

Temple Land Compensation
Temple Land Compensation : रायगढ़ में 10 मंदिरों की जमीन अधिग्रहित, 2.87 करोड़ रुपये का मुआवजा वर्षों से अटका

 

मंदिरों की आय प्रभावित, किसानों को भी परेशानी

अधिग्रहण (Temple Land Compensation) के बाद बची हुई जमीन कई गांवों में मंदिरों की आय का प्रमुख स्रोत है। ग्रामीण इस जमीन को खेती के लिए किसानों को देते हैं और उससे मिलने वाली राशि का उपयोग मंदिरों की रंगाई-पुताई, मरम्मत और अन्य कामों में किया जाता है।

जमीन देवता के नाम दर्ज होने के कारण किसानों को भी राजस्व रिकॉर्ड और उपज बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ जगहों पर किसानों को धान की बिक्री बिचौलियों के माध्यम से करनी पड़ती है।

टारपाली के श्रीराम-जानकी मंदिर की करीब तीन एकड़ जमीन रेलवे लाइन परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी। मंदिर समिति के सदस्य पदुम लाल सोनी के मुताबिक, वर्ष 2017 में अधिग्रहण के बाद लगभग 85 लाख रुपये का मुआवजा तय हुआ, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। वहीं, भिखारी माल स्थित महादेव बाबा शंकर मंदिर की जमीन के बदले 46 लाख 65 हजार 898 रुपये का मुआवजा लंबित है। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर की हालत जर्जर है और उसकी देखरेख वे सामूहिक रूप से करते हैं।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Temple Renovation : अब सरकार सुधारेगी मंदिरों की हालत, मरम्मत के लिए मिला फंड

कानूनी प्रतिनिधि तय कर भुगतान का रास्ता निकालने की मांग : Temple Land Compensation

बिलासपुर हाई कोर्ट के अधिवक्ता अनादी शर्मा के अनुसार, केवल देवता या मंदिर के नाम जमीन दर्ज होने के आधार पर मुआवजा अनिश्चितकाल तक रोकना उचित नहीं है। भारतीय कानून में मंदिर के देवता को स्वतंत्र विधिक इकाई माना गया है। उनकी ओर से पुजारी, प्रबंधन समिति या मान्य ट्रस्ट प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि प्रतिनिधित्व को लेकर विवाद है, तो राशि सक्षम न्यायालय में जमा कराई जा सकती है। न्यायालय यह तय कर सकता है कि देवता की ओर से रकम प्राप्त करने और उसका उपयोग करने का अधिकार किसे है। जहां विवाद नहीं है, वहां राजस्व रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर वैध प्रतिनिधि की पहचान के बाद भुगतान किया जा सकता है।

रायगढ़ के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि तहसीलों से सभी मामलों की जानकारी मांगी गई है। राजस्व रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद यह पता लगाया जाएगा कि किन प्रकरणों में भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। दस्तावेजों में कमी या अन्य समस्या होने पर उसे दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में मंदिरों पर चोरों की ‘घंटी’ नज़र! मेवाती बाबा मंदिर से 60 पीतल के घंटे चोरी, पुलिस उसी शातिर गैंग की तलाश में

 

ख़बरें और भी हैं :रायगढ़ में भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहे शिवालय:मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; जल चढ़ाने पहुंच रहे लोग

Bilaspur Drunk Driving Case: शराबी युवक का उत्पात, ‘पुलिस’ लिखी कार से लोगों को कुचलने की कोशिश
Save Playground Initiative: खेल मैदान बचेगा, विकास होगा—भिलाई में संजय नगर ग्राउंड की नीलामी रद्द, विधायक रिकेश का एक्शन, मैदान संरक्षित करने 1 करोड़ की घोषणा
Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त
OMG…..एक teacher के खिलाफ 19 छात्राओं ने की शिकायत, कहा – “Bad Touch और अश्लील बातें करते हैं” हेड मास्टर भी हुए Suspend, दोनों फरार, BEO ने दर्ज कराई FIR, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
Breaking News 🟠 श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए कल रवाना होंगे दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 तीर्थ यात्री 🟢 दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे छूटेगी स्पेशल ट्रेन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Government Death Records
CG Government Death Records : छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा जीवित लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत बताया, पेंशन और राशन पर संकट

CG Government Death Records : जांच के बाद…

HNLU Raipur Food Controversy
HNLU Raipur Food Controversy : लॉ यूनिवर्सिटी की मेस में शाकाहारी भोजन में मिला अंडा, छात्रों की शिकायत पर मैनेजर हटाया

HNLU Raipur Food Controversy : विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार…

Temple Land Compensation
Temple Land Compensation : रायगढ़ में 10 मंदिरों की जमीन अधिग्रहित, 2.87 करोड़ रुपये का मुआवजा वर्षों से अटका

Temple Land Compensation :दस्तावेजों में कमी या अन्य…

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?