CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Public Policy and Governance Program : MBA इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरू, मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप का लाभ

Public Policy and Governance Program : MBA इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरू, मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप का लाभ

By Newsdesk Admin
13/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के अंतर्गत भारतीय प्रबंधन संस्थान IIM रायपुर में दो वर्षीय एमबीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इस पाठ्यक्रम को सार्वजनिक नीति और शासन के क्षेत्र में भविष्य के सक्षम एवं नैतिक नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। (Public Policy and Governance Program)

इस कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को आईआईएम रायपुर परिसर में कक्षाएं लेने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में गहन फील्ड एक्सपोजर और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रो. गोपाल कुमार और प्रो. शबना पी कर रहे हैं, जो कार्यक्रम निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएंपूर्ण ट्यूशन फीस माफ- छत्तीसगढ़ सरकार सभी चयनित अभ्यर्थियों की पूरी ट्यूशन फीस वहन करेगी।

आकर्षक स्टाइपेंड – हर चयनित छात्र को पूरे दो वर्षों के दौरान प्रति माह 50,000 का मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

व्यवहारिक फोकस– कक्षा अध्ययन के अलावा फील्डवर्क, सरकारी परियोजनाओं और वास्तविक नीति क्रियान्वयन का अनुभव मिलेगा।

समन्वित दृष्टिकोण– सैद्धांतिक ज्ञान के साथ जमीनी स्तर पर शासन का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।आईआईएम रायपुर के निदेशक-प्रभार प्रो. संजीव प्रसार ने कहा कि यह कार्यक्रम पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर नीति निर्माण, क्रियान्वयन और सुधार पर केंद्रित है। इससे छात्रों में विश्लेषणात्मक सोच, समस्या-समाधान क्षमता और सामाजिक प्रभाव पैदा करने की योग्यता विकसित होगी। (Public Policy and Governance Program)

डीन एक्सटर्नल रिलेशन्स प्रो. सत्यसिबा दास ने बताया कि सरकारी संस्थानों, उद्योग और अन्य संगठनों के साथ मजबूत साझेदारी छात्रों को वास्तविक चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास देगी।

पात्रता मानदंड – अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए और वैध निवास प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। CAT स्कोरकार्ड 2023, 2024 या 2025 में से किसी एक वर्ष का वैध होना चाहिए।

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के साथ न्यूनतम 60% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 55%) या समकक्ष सीजीपीए सीटों पर छत्तीसगढ़ राज्य की आरक्षण नीति लागू होगी। (Public Policy and Governance Program)

आवेदन कैसे करें?


यह फेलोशिप छत्तीसगढ़ शासन की सुशासन को मजबूत करने और युवाओं को लोकसेवा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इच्छुक छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए आईआईएम रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://iimraipur.ac.in/mba-ppg/ पर 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

Danteweshwari Maize Factory Protest : खेतों तक पहुंचा जहरीला वेस्ट या भड़का जनआक्रोश? कोंडागांव में सरकारी प्लांट पर बड़ा हमला
विवादित बयान पर 3 महीने बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, कोर्ट के आदेश बाद हुई कार्रवाई, 10 जनवरी को न्यायालय में पक्ष रखने बुलावा
नारी शक्ति सम्मान अवॉर्ड शो सीजन-4: उत्कृष्ट महिलाओं को मिला मंच और सम्मान
High-Level Bridge : बगीचा-रेंगले मार्ग पर राजपुरी नाला में 9 करोड़ 15 लाख की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल
Coal Loading Issue India : कोल परिवहन को लेकर ओडिशा सीमा पर बवाल, मारपीट के बाद FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Supervisor Murder Case
Bilaspur Supervisor Murder Case : हथौड़े से हमला कर सुपरवाइजर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Bilaspur Supervisor Murder Case : आसपास के लोगों…

Bhilai Online Fraud Case
Bhilai Online Fraud Case : ऑनलाइन ठगी की रकम निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Fraud Case : गिरफ्तारी के बाद…

Raigarh Ganja Smuggling Case
Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस की घेराबंदी देख कार छोड़ भागे तस्कर, 3 बोरी गांजा बरामद होने की आशंका

Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस यह भी…

Jagdalpur History Sheeter Arrest
Odisha History Sheeter Arrest : जगदलपुर में हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

Odisha History Sheeter Arrest : अब आरोपी से…

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 :फ्लू जैसे लक्षण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?