CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Blood-red legacy : संपत्ति के लिए बेटे ने परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Blood-red legacy : संपत्ति के लिए बेटे ने परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

By Newsdesk Admin
14/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 मई। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत भवंतरा गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक निर्माणाधीन मकान के भीतर एक ही परिवार के चार लोगों के शव खाट पर पड़े मिले। मृतकों में पति-पत्नी और उनके नाती-नातिन शामिल हैं। सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। (Blood-red legacy)

Contents
  • संपत्ति विवाद ने ले ली चार जिंदगियां
  • पिता-पुत्र ने कबूला जुर्म
  • आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
  • गांव में दहशत, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

मिस्त्री ने देखा खौफनाक मंजर : Blood-red legacy

पुलिस के मुताबिक, सुबह काम पर पहुंचे एक मिस्त्री ने मकान के भीतर खून से लथपथ शव देखे और तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

संपत्ति विवाद ने ले ली चार जिंदगियां

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को पारिवारिक संपत्ति विवाद का एंगल मिला, जिसके बाद शक की सुई परिवार के ही सदस्य सोना साय कश्यप पर जा टिकी।

पिता-पुत्र ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोना साय कश्यप का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपने बड़े भाई की हत्या के मामले में करीब 15 साल तक जेल में सजा काट चुका है और हाल ही में रिहा होकर गांव लौटा था।

गांव में दहशत, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

घटना (Blood-red legacy) के बाद पूरे भवंतरा गांव में तनाव और भय का माहौल है। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका और वारदात के पीछे की पूरी साजिश की गहराई से जांच कर रही है।

National Security Act : “धर्मांतरण और कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण, कलेक्टरों को मिली नई शक्ति
भिलाई के चाकूबाज ब्रूसली का पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपी ने कहा “दोबारा ऐसा काम नहीं करूंगा”
रायपुर: पुरानी रंजिश में 17 साल के नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
धमतरी में गंगाजल छिड़ककर रोहरा ने संभाला पद, दुर्ग और जगदलपुर में भी हुआ शपथ ग्रहण..
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आज निकलेगी शोभायात्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?