सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 29 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, किसानों और पशुपालकों से सतर्क रहने की अपील की है। (Mungeli Heavy Rain Red Alert)
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिलेवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदान, ऊंचे स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। उन्होंने कहा कि तेज हवाओं के दौरान जर्जर भवनों, कमजोर मकानों, बिजली के खंभों, विद्युत तारों, पेड़ों और होर्डिंग के आसपास जाने से बचना चाहिए।
प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही अफवाहों और अपुष्ट जानकारियों पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें :Weather Alert Chhattisgarh : अगले 3 दिन मौसम रहेगा खराब, तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
किसानों के लिए विशेष सलाह : Mungeli Heavy Rain Red Alert
खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए किसानों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सलाह दी है कि तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका के दौरान खेतों और खुले स्थानों पर काम करने से बचें। खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें, ताकि बारिश के कारण फसलों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
प्रशासन के मुताबिक, पक चुकी धान, दलहन और तिलहन फसलों की कटाई मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर करें। पहले से कटी हुई फसलों को सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर रखें, ताकि बारिश से फसल खराब होने की आशंका कम हो।
यह भी पढ़ें :Crop Insurance Deadline : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका

पशुपालकों को भी सतर्क रहने की अपील
जिला प्रशासन ने पशुपालकों से अपने पशुओं को सुरक्षित और आश्रय वाले स्थानों पर रखने की अपील की है। साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त सूखे चारे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
फिलहाल, 29 अक्टूबर को संभावित खराब मौसम (Mungeli Heavy Rain Red Alert) को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। किसी भी तरह की लापरवाही से बचें और मौसम से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
यह भी पढ़ें :Kawardha Dam Break : मूसलाधार बारिश से टूटा सालों पुराना बांध, सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट
ख़बरें और भी हैं :Mudgelmal Dabriguda Road : तेज बारिश से पुल टूटा, 2 किमी बहकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली


