CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में चेतावनी

Chhattisgarh Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में चेतावनी

By Newsdesk Admin
01/09/2026
Share
Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में चेतावनी

सीजी भास्कर, 01 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में यलो अलर्ट है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि 2 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं। (Chhattisgarh Heavy Rain Alert)

Contents
  • सरगुजा और रायपुर संभाग में तेज बारिश : Chhattisgarh Heavy Rain Alert
  • मानसून सीजन का कोटा पूरा होने के करीब
  • रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश : Chhattisgarh Heavy Rain Alert
  • सितंबर में देशभर में कम बारिश का अनुमान

 

यह भी पढ़ें : रेड अलर्ट: अगले 7 दिन भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 

सरगुजा और रायपुर संभाग में तेज बारिश : Chhattisgarh Heavy Rain Alert

पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा और रायपुर संभाग के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर के चांदो में 290 मिमी, एमसीबी के कोटाडोल में 168 मिमी, शंकरगढ़ में 120 मिमी और रायपुर शहर में 131 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

लगातार बारिश के कारण एमसीबी जिले के कोटाडोल में खिरकी नाला की पुलिया टूट गई। इससे कोटाडोल को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में चेतावनी

मानसून सीजन का कोटा पूरा होने के करीब

प्रदेश में 1 जून से 31 अगस्त तक 917.1 मिमी बारिश हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 933.2 मिमी है। इस तरह प्रदेश में सामान्य से सिर्फ 16.1 मिमी यानी करीब 2 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

पूरे मानसून सीजन जून से सितंबर तक छत्तीसगढ़ में औसतन 1132.3 मिमी बारिश होती है। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सितंबर में करीब 215.3 मिमी बारिश की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें : Heavy Rainfall: तमिलनाडु में भारी बारिश से जलभराव, तेलंगाना और ओडिशा में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश : Chhattisgarh Heavy Rain Alert

रायपुर में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : Weather Update : लौटा नहीं, वापस आ गया मानसून… अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

 

सितंबर में देशभर में कम बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। बारिश दीर्घकालिक औसत के 91 प्रतिशत से कम रह सकती है। सितंबर में देश में सामान्य बारिश 167.9 मिमी मानी जाती है।

इसके साथ ही सितंबर में दिन का औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। अगस्त 2026 में देश का औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1901 के बाद अगस्त महीने में सबसे अधिक बताया गया है। अगस्त में रात का औसत तापमान भी 24.36 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।

 

यह भी पढ़ें : CG Weather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन बाद तेज होगी बारिश

El Nino Effect 2026 : अल नीनो क्या है, मॉनसून की बारिश पर कैसे असर डालता है? जानिए सबकुछ
Suspicious Death Case Ambikapur: गांधीनगर इलाके में युवक की रहस्यमयी मौत, पुलिस जांच में जुटी
Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
बलौदाबाजार में 28 हाथियों का डेरा, 10 से ज्यादा गांवों में अलर्ट; धान की फसल को नुकसान
BJP MLA Purandar Mishra was duped : खुद को बड़े नेता का पीए बताकर ऐंठे 10 हजार रुपए

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?