CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में 2 दिन बढ़ेगा दिन का पारा:राजनांदगांव में कल 37 डिग्री के पार गया तापमान; रायपुर में भी 36.5 डिग्री तक पहुंचा

छत्तीसगढ़ में 2 दिन बढ़ेगा दिन का पारा:राजनांदगांव में कल 37 डिग्री के पार गया तापमान; रायपुर में भी 36.5 डिग्री तक पहुंचा

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

छत्तीसगढ़ , 11 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौरा जारी है। आगे भी 2 दिनों तक दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री अंबिकापुर में रहा।

रायपुर, बिलासपुर बस्तर, दुर्ग संभाग में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 मार्च तक तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान स्थिर रहेगा। प्रदेश में ठंडी हवाओं के बंद होने के बाद रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

रायपुर में दिन रात का पारा बढ़ा

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। रविवार को भी दिन का तापमान 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया ये औसत से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दुर्ग में दिन का तापमान 36 डिग्री

सोमवार को दुर्ग में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। वहीं बेमेतरा में 36.8 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया।

GPM में रात का तापमान सामान्य से कम

बिलासपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 33.8 डिग्री रहा जो औसत से 2.8 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 15.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।

सरगुजा में भी बढ़ने लगा पारा

सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान में बढ़ने लगा है। हालांकि कुछ जिलों में रात का पारा सामान्य के कम बना हुआ है। सोमवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां रात का तापमान 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.5 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री रहा।

जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री

जगदलपुर में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 2.8 डिग्री अधिक था। वहीं अधिकतम तापमान करीब 35.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 1 डिग्री अधिक था।

स्वच्छता को स्वाभाव में शामिल करने जागरूकता अभियान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-रिकेश सेन
भिलाई के व्यवसायी सतनाम सिंह पामा का निधन, कल राम नगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व भिलाई नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता नहीं रहे, आज सुबह आकस्मिक निधन, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
सपा सांसदों के साथ मस्जिद पहुंचे थे, सीएम रेखा ने दिए जांच…
3 बच्चों के पिता ने किया नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bear Death
Bear Death : बिलासपुर में नाले में मिला वृद्ध भालू का शव, रेस्क्यू नहीं होने पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : बिलासपुर जिले के…

BJP Worker Scheme
BJP Worker Scheme : विधायक रिकेश सेन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए शुरू की 8 कल्याणकारी योजनाएं

सीजी भास्कर, 08 जुलाई :  वैशाली नगर विधायक…

CG Cabinet Meeting
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक में 11 बड़े फैसले, उद्योग, शिक्षा, जीएसटी और किरायेदारी कानून में होंगे बदलाव

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Seva Setu
Seva Setu : अब एक ही जगह मिल रहीं कई सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु से लोगों की बढ़ी सहूलियत

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 08…

VBG Ramji Yojana
VBG Ramji Yojana : गांव में रोजगार के साथ बदलेगी तस्वीर, नई योजना से जल संरक्षण और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 08…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?