CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट; जगदलपुर में 25 सेमी बारिश

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट; जगदलपुर में 25 सेमी बारिश

By Newsdesk Admin
26/09/2026
Share

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बीते 30 घंटों के दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। नदी-नाले उफान पर हैं। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई संभागों में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।

आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

26 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे बादल

पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई। रायपुर में 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं जगदलपुर में सबसे ज्यादा 25 सेंटीमीटर बारिश हुई। लोहंडीगुड़ा में 23 सेंटीमीटर, बास्तानार और नानगुर में 22 सेंटीमीटर, भनपुरी और मदार्पाल में 21 सेंटीमीटर तथा तोकापाल और माकड़ी में 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा बस्तर और केशकाल में 19 सेंटीमीटर, बचेली में 18, देवभोग में 17 और कोहकामेटा में 16 सेंटीमीटर बारिश हुई। अंतागढ़, मैनपुर, धनोरा, अमलीपदर, नारायणपुर, दरभा, ओरछा, बकावंड-बड़े, छिंदगढ़, कोंडागांव और छोटेडोंगर में भी 15-15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अवदाब के प्रभाव से बढ़ी बारिश की गतिविधि

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिणी अंदरूनी ओडिशा के ऊपर अवदाब बना हुआ है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ घंटों तक अपनी तीव्रता बनाए रख सकता है। इसके बाद इसके कमजोर होकर निम्न दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसी मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।

Pandritarai Talab Renovation : 100 साल पुराने पंडरीतराई तालाब की बदलेगी तस्वीर, 78 लाख से होगा कायाकल्प
CG Big Breaking : खैरागढ़ संगीत विवि की पूर्व कुल सचिव पर FIR दर्ज, विश्वविद्यालय प्रबंधन पर भी कई गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ में 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा विशेष स्मृति पुरस्कार
Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत
Chhattisgarh Ex-Servicemen Conclave: रायपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय मंथन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक
Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक

दुर्ग पुलिस प्रशासन ने अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर…

Bilaspur Violence Case
Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर छिपा था रामसिंह ठाकुर

Bilaspur Violence Case :रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी से…

Janjgir Champa Headmaster Suspended
Janjgir Champa Headmaster Suspended : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, शिक्षकों से किया विवाद; जांच के बाद निलंबित

Janjgir Champa Headmaster Suspended : प्रशासन ने स्कूलों…

मृतक से ट्रेन टिकट बरामद न होना मुआवजा दावे को खारिज करने का आधार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी मृत…

Khаrun River Bridge Accident : खारुन नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, रैलिंग पर अटकी तेज रफ्तार बस
Khаrun River Bridge Accident : खारुन नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, रैलिंग पर अटकी तेज रफ्तार बस

दुर्ग और रायपुर जिले की सीमा पर खारुन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?