CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhanpuri shop theft case : महंगाई में चोरों की नई पसंद! दुकान से 25 लीटर पेट्रोल, सिगरेट और ड्राई फ्रूट लेकर फरार

Bhanpuri shop theft case : महंगाई में चोरों की नई पसंद! दुकान से 25 लीटर पेट्रोल, सिगरेट और ड्राई फ्रूट लेकर फरार

By Newsdesk Admin
02/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जून। बस्तर जिले के भानपुरी में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। आमतौर पर चोर नकदी, जेवर या अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ करते हैं, लेकिन इस बार चोर की नजर पेट्रोल, सिगरेट और ड्राई फ्रूट्स पर पड़ी। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना पुलिस थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। (Bhanpuri shop theft case)

Contents
  • पेट्रोल का जर्किन, सिगरेट और ड्राई फ्रूट्स लेकर हुआ फरार
  • एक दुकान में चोरी, बाकी के तोड़े गए ताले : Bhanpuri shop theft case
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

रात 1:52 बजे पहुंचा चोर, 20 मिनट तक खंगालता रहा दुकान : Bhanpuri shop theft case

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:52 बजे की है। अज्ञात चोर भानपुरी स्थित तीन ठेला नुमा दुकानों के पास पहुंचा और दुकानों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद वह आराम से करीब 20 मिनट तक दुकानों में रखे सामान को खंगालता रहा।

पेट्रोल का जर्किन, सिगरेट और ड्राई फ्रूट्स लेकर हुआ फरार

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी रात करीब 2:12 बजे 25 लीटर पेट्रोल से भरा जर्किन, सिगरेट और ड्राई फ्रूट्स लेकर मौके से निकल गया। चोर की बेफिक्री देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह चोरी नहीं बल्कि खरीदारी करने आया हो।

एक दुकान में चोरी, बाकी के तोड़े गए ताले : Bhanpuri shop theft case

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी ने तीन दुकानों के ताले तोड़े, लेकिन चोरी की वारदात केवल एक दुकान में ही अंजाम दी। अन्य दुकानों में नुकसान तो हुआ, लेकिन वहां से सामान चोरी होने की जानकारी नहीं मिली है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Patna Robbery Case: आधी रात सीढ़ी से घुसे बदमाश, इंजीनियर के घर परिवार को बांधकर 54 लाख की डकैती
Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले
Woman jumps into Gangrel Dam : पति की प्रताड़ना से परेशान, डेढ़ साल की बेटी को किनारे छोड़ किया आत्महत्या का प्रयास
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर
Raipur murder cases : रायपुर में 221 दिनों में 19 हत्याएं, अगस्त में ही 10 मामले; मामूली विवाद बने बड़ी वारदातों की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

Minor Girl Suicide Case
Minor Girl Suicide Case : घर में काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 67 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में घर में काम करने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?