CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Total Knee Replacement Surgery Raipur : मेकाहारा में टोटल हिप और घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा फिर से शुरू

Total Knee Replacement Surgery Raipur : मेकाहारा में टोटल हिप और घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा फिर से शुरू

By Newsdesk Admin
07/01/2026
Share
Total Knee Replacement Surgery Raipur
Total Knee Replacement Surgery Raipur

सीजी भास्कर, 7 जनवरी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के ऑर्थोपेडिक विभाग में अब टोटल हिप रिप्लेसमेंट एवं टोटल नी रिप्लेसमेंट (Total Knee Replacement Surgery Raipur) जैसी अत्याधुनिक सर्जिकल सुविधाएं पूर्व की भांति सुचारु रूप से मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। इस सुविधा के दोबारा पूरी क्षमता के साथ शुरू होने से कूल्हे और घुटने की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

अम्बेडकर अस्पताल में उपलब्ध घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी (Total Knee Replacement Surgery Raipur) और कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रही है, जो लंबे समय से असहनीय जोड़ों के दर्द, चलने-फिरने में परेशानी और दैनिक जीवन की गतिविधियों में बाधा का सामना कर रहे थे।

अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के. दास ने बताया कि गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटॉइड आर्थराइटिस, सड़क दुर्घटनाओं या वर्षों पुराने जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए यह सर्जरी अत्यंत प्रभावी उपचार विकल्प है। सर्जरी के बाद अधिकांश मरीज कम समय में सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं और उनकी गतिशीलता में स्पष्ट सुधार देखा जा रहा है।

उन्होंने मरीजों से अपील की कि हिप (कूल्हे) अथवा नी (घुटने) की पुरानी समस्या को नजरअंदाज न करें। समय रहते ऑर्थोपेडिक विभाग की ओपीडी में परामर्श लेकर उचित जांच और उपचार कराना भविष्य की जटिलताओं से बचा सकता है।

अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने कहा कि शासकीय अस्पताल में टोटल हिप रिप्लेसमेंट एवं टोटल नी रिप्लेसमेंट की सुविधा पूर्व की भांति पूरी तरह उपलब्ध है। अत्याधुनिक तकनीक, मानक सर्जिकल प्रोटोकॉल और अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा यह सर्जरी पूरी सुरक्षा के साथ की जा रही है। उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में लगभग आठ मरीजों की सफलतापूर्वक जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी की जा चुकी है।

इन सर्जरी के माध्यम से मरीजों को लंबे समय से चले आ रहे असहनीय दर्द से स्थायी राहत मिल रही है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। शासकीय अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होने से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को निशुल्क और उच्चस्तरीय इलाज का लाभ भी मिल रहा है, जो निजी अस्पतालों की तुलना में बड़ी राहत साबित हो रहा है।

President Police Medal Chhattisgarh : वीरता और सेवा की पहचान, 10 पुलिसकर्मी सम्मानित
Chhattisgarh Water Conservation : जल बचाने की नई मुहिम: 31 मई तक 10 लाख संरचनाओं का लक्ष्य, मुख्यमंत्री साय बोले – जनसहभागिता ही सफलता की कुंजी
Chhattisgarh Rajyotsav 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
ऊंचाई से गिर गए दो मजदूर भाई : कॉलोनी में काम करते समय हादसा, 11 KV करंट की चपेट में आए
Medicinal Rice : गांव की इस खास धान ने बढ़ाई किसानों की उम्मीद, अब दूर दूर से आ रही मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hasaud youth murder case : गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर और वाहन में की तोड़फोड़

सीजी भास्कर, 30 मई। रायपुर से लगे मंदिर…

Absconding with jewellery worth Rs 70 lakh : एक पल में टूटा बरसों का भरोसा

सीजी भास्कर, 30 मई। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले…

Boycott of Good Governance Festival : ग्रामीणों ने जनसमस्याओं के समाधान न होने पर जताया विरोध

सीजी भास्कर, 30 मई। बिल्हा के ग्राम गोढ़ी में…

Hi-tech smuggling game : ट्रेन के बाथरूम की फॉल्स सीलिंग में छिपाया लाखों का गांजा

सीजी भास्कर, 30 मई। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ GRP ने…

Husband devastated by wife’s death : आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती

सीजी भास्कर, 30 मई। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

सीएम साय जशपुर दौरे पर रवाना: दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचाने का वादा, वेदांता हादसे के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

17/04/2026
छत्तीसगढ़

SNCU Newborn Care : 780 ग्राम के मासूम को नई जिंदगी! एसएनसीयू बना नवजातों का लाइफलाइन सेंटर

17/04/2026
छत्तीसगढ़साहित्य - सम्मान

Mungeli Daughter Indian Army Lieutenant: गांव टेढ़ाधौरा से देश की वर्दी तक सुप्रिया ठाकुर की उड़ान

16/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

State Tax Assistant Commissioner Transfer : वाणिज्यिक कर विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव

30/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?