CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » HIV Awareness High Court Case : बच्चे के माता-पिता को दो लाख मुआवजा देने राज्य सरकार को हाई कोर्ट ने दिए निर्देश, जानिए क्या है मामला

HIV Awareness High Court Case : बच्चे के माता-पिता को दो लाख मुआवजा देने राज्य सरकार को हाई कोर्ट ने दिए निर्देश, जानिए क्या है मामला

By Newsdesk Admin 16/10/2025
Share
HIV Awareness High Court Case
HIV Awareness High Court Case

नवजात के सीने पर एचआईवी की तख्ती लगाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त फटकार

अमानवीय और असंवेदनशील कृत्य बताकर अदालत ने लिया स्वतः संज्ञान

चार हफ्ते के भीतर मुआवजा भुगतान का आदेश

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में हुई शर्मनाक घटना को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। अस्पताल में एक नवजात शिशु के सीने पर ‘इसकी मां एचआईवी पॉजिटिव है’ लिखी तख्ती लगाने की घटना को अदालत ने अमानवीय और असंवेदनशील करार दिया। अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि नवजात के माता-पिता को चार सप्ताह के भीतर दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति विभु दत्त गुरु की खंडपीठ ने मंगलवार को जारी किया। अदालत ने इस (HIV Awareness High Court Case) को स्वतः संज्ञान में लेकर सुनवाई की थी।

यह है मामला

10 अक्टूबर 2025 को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में एक नवजात के सीने पर तख्ती लगाई गई थी, जिस पर लिखा था— “इसकी मां एचआईवी पॉजिटिव है”। इस अमानवीय दृश्य को देखकर पिता और स्वजन फफक पड़े थे। खबर सामने आते ही हाई कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया और राज्य के मुख्य सचिव को जांच कर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

मुख्य सचिव ने पेश की रिपोर्ट

मुख्य सचिव ने 14 अक्टूबर को अदालत में व्यक्तिगत हलफनामा पेश किया। इसमें बताया गया कि चिकित्सा शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी, जिसने विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपी। राज्य सरकार ने कहा कि अब एचआईवी/एड्स (प्रीवेंशन एंड कंट्रोल) एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों को गोपनीयता बनाए रखने और भेदभाव रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, स्वास्थ्यकर्मियों को संवेदनशील बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान नियमित रूप से आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं। सरकार ने अदालत को आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी (HIV Awareness High Court Case) घटना दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

कोर्ट ने कही सख्त बातें

हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी अस्पताल द्वारा मरीज की पहचान या बीमारी सार्वजनिक करना न केवल निजता का उल्लंघन है, बल्कि यह उसके सम्मान और गरिमा के अधिकार का हनन भी है। यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है।

अदालत ने कहा कि एचआईवी संक्रमित मरीजों के साथ भेदभाव समाज के नैतिक मूल्यों के खिलाफ है। किसी व्यक्ति की बीमारी उसकी पहचान नहीं हो सकती। इस तरह की घटनाएं समाज में जागरूकता के बजाय डर और कलंक को जन्म देती हैं।

You Might Also Like

घर में घुसा तेंदुआ, आराम करता मिला-मंजर देख भागे ग्रामीण, इलाके में दहशत

हथियार जो थे माओवादियों की ताकत, अब बन रहे सबूत-बस्तर में लाल नेटवर्क की कमर टूटने लगी

धमतरी में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: 1–30 मई तक मकान गणना, बिना अनुमति छुट्टी पर पूरी तरह रोक

NH-130C पर चक्काजाम, पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना

महुआ बीनने गए ग्रामीण की हाथी हमले में मौत, क्षेत्र में दहशत

Newsdesk Admin 16/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IPL 2026: हैदराबाद में भिड़ंत—SRH vs DC, जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी दोनों टीमें

सीजी भास्कर 21 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग 2026…

घर में घुसा तेंदुआ, आराम करता मिला-मंजर देख भागे ग्रामीण, इलाके में दहशत

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल | मनेन्द्रगढ़। जनकपुर वन…

दादा के निधन से टूटीं ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा, भावुक पोस्ट में बोलीं ,दिमाग भूल गया, दिल ने नहीं

सीजी भास्कर 21 अप्रैल अनीत पड्डा के परिवार…

हथियार जो थे माओवादियों की ताकत, अब बन रहे सबूत-बस्तर में लाल नेटवर्क की कमर टूटने लगी

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल | जगदलपुर। बस्तर कभी…

धमतरी में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: 1–30 मई तक मकान गणना, बिना अनुमति छुट्टी पर पूरी तरह रोक

सीजी भास्कर 21 अप्रैल छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

घर में घुसा तेंदुआ, आराम करता मिला-मंजर देख भागे ग्रामीण, इलाके में दहशत

21/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

हथियार जो थे माओवादियों की ताकत, अब बन रहे सबूत-बस्तर में लाल नेटवर्क की कमर टूटने लगी

21/04/2026
छत्तीसगढ़

धमतरी में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: 1–30 मई तक मकान गणना, बिना अनुमति छुट्टी पर पूरी तरह रोक

21/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

NH-130C पर चक्काजाम, पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना

21/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?