CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में अंधड़ के साथ बारिश : उमस बढ़ी, बिजली गुल होने पर लोगों का हंगामा

बिलासपुर में अंधड़ के साथ बारिश : उमस बढ़ी, बिजली गुल होने पर लोगों का हंगामा

By Newsdesk Admin
29/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 मई। बिलासपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। हालांकि शाम के समय तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। (Bilaspur rain and power cut)

Contents
  • लोगों ने मचाया जमकर हंगामा
  • लापरवाह बिजली अफसरों पर भड़के ईडी 
  • लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी : Bilaspur rain and power cut

इसके बावजूद घरों में लोग उमस से परेशान रहे। इस दौरान शहर के सरकंडा, मंगला, अमेरी, शांति नगर और नेहरू नगर सहित कई इलाकों में देर रात तक बिजली बंद रही। सरकंडा क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा भी किया।

गुरुवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन इसका तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा। बुधवार के बाद गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 0.4 डिग्री अधिक रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। सुबह के समय हवा में 46 प्रतिशत तक नमी दर्ज होने से उमस और अधिक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी झारखंड के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से शुक्रवार को आंधी और बारिश होने की संभावना है।

लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 26 मई को तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

तेज हवा चलते ही बिजली बंद : Bilaspur rain and power cut

इधर, शाम को तेज हवाएं चलने के बाद शहर के सरकंडा, मोपका, गीतांजली सिटी, नेहरू नगर, मंगला, उसलापुर और कोनी सहित कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली के तार टूटने की जानकारी सामने आई।

इसके चलते इन क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। सरकंडा के बंधवापारा इलाके में 11 केवी लाइन पर पेड़ की टहनी टूटकर फंस गई, जिसे हटाने में करीब पांच घंटे लग गए। इसके कारण सरकंडा क्षेत्र में देर रात तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही।

लोगों ने मचाया जमकर हंगामा

बंधवापारा में देर रात तक नगर निगम के लिफ्टर की मदद से पेड़ की टूटी हुई टहनी हटाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने टहनी का एक हिस्सा तार पर ही छोड़ दिया। इसे देखकर वहां मौजूद लोग भड़क गए।

लोगों का कहना था कि बिजली के तार पर टहनी फंसी रहने से रात में फिर बिजली गुल हो सकती है। इसे लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया और नगर निगम की गाड़ी को भी रोक दिया। हालांकि बिजली सप्लाई शुरू होने और अगले दिन टहनी हटाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए।

लापरवाह बिजली अफसरों पर भड़के ईडी 

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से त्रस्त जनता का फोन न उठाने वाले लापरवाह अफसरों पर बिजली विभाग के ईडी एके अम्बस्थ का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि जब फोन ही अटेंड नहीं करोगे, तो लोगों की समस्या कैसे जानोगे?

गुरुवार को बिजली विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के 24 वितरण केंद्रों के एई और जेई की बैठक लेते हुए ईडी ने अफसरों को निर्देश दिए कि फोन न उठने की शिकायत तुरंत बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर व्यस्तता है तो कम से कम मैसेज के जरिए उपभोक्ताओं को सही स्थिति की जानकारी दें।

ईडी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बिजली बंद होने से ज्यादा शिकायतें आप लोगों के फोन अटेंड नहीं करने की आ रही हैं। एक ही जगह की बार-बार शिकायत क्यों आ रही है।

लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी : Bilaspur rain and power cut

ईडी ने सभी एई और जेई को सख्त निर्देश दिए कि कॉल अटेंड न करने का रवैया तुरंत खत्म करें। जो भी शिकायतें आ रही हैं, उनका तय समय में निपटारा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अब कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। अधिकारी फील्ड पर रहकर काम करें, वरना अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Naxal Surrender Telangana: ‘अंतिम दौर में नक्सलवाद’, विजय शर्मा का बयान, देवजी समेत 16 माओवादियों ने डाले हथियार
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई
Naxal Surrender in Bastar: 210 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, रूपेश समेत कई बड़े माओवादी हुए आत्मसमर्पण
नक्शा घोटाला उजागर: फर्जी आर्किटेक्ट से पास हुए सैकड़ों नक्शे…
जांच एजेंसियों की रडार पर ज्योति के ट्रिप को स्पॉन्सर करने वाली कंपनी, खुल सकते हैं कई अहम राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?